Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘आर्टिकल 370’- ‘श्रीकांत’ के साथ National Film Awards 2026 में इन फिल्मों ने रचा इतिहास, OTT पर करें एन्जॉय

---विज्ञापन---

72nd National Film Awards 2026 Best Films: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में साल 2024 की कुछ बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया गया, जिसमें भारत की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज की कहानी कहने की कला का जश्न मनाया गया. बॉलीवुड फिल्म 'श्रीकांत' ने बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड जीता, वहीं कई बेहतरीन रीजनल फिल्मों को भी उनकी अपनी भाषा की कैटेगरी में बड़े सम्मान से नवाजा गया. आइए जानते हैं कि इन फिल्मों को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं.

Best Feature Film– Article 370

यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड जीता है. ये एक पोलिटिकल, एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसे आदित्य सुहास जंभाले ने डायरेक्ट किया है. फिल्म जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की कहानी दिखाती है. इसे आप Netflix और Zee5 पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Best Tamil Film – Raayan

साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘रायन’ ने बेस्ट तमिल फिल्म का अवार्ड जीता है. इस फिल्म का निर्देशन भी भी धनुष ने ही किया था. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Best Odia Film – Lahari

अमर्त्य भट्टाचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'लहरी' एक बेहद प्रशंसित ओडिया (Odia) ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'बेस्ट ओडिया फिल्म' का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है. ये फिल्म अपनी अनूठी कहानी और वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिए चर्चा में रही है.

---Advertisement---

Best Hindi Film – Srikanth

राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' को ‘बेस्ट हिंदी फिल्म’ पुरस्कार से नवाजा गया है. ये फिल्म बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित है. ये एक शानदार बायोपिक ड्रामा फिल्म है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

Best Kannada Film – Mithya

डायरेक्टर सुमंत भाट की फिल्म ‘मिथ्या’ को उसकी संवेदनशील कहानी और भावनात्मक गहराई के लिए बेस्ट कन्नड़ फिल्म का सम्मान मिला. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 19, 2026 05:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola