---विज्ञापन---
नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही है 6 एपिसोड की ये सीरीज, कहानी देख गर्व से ऊंचा हो जाएगा सिर
Netflix Web Series: नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज की कहानी दुनियाभर में तहलका मचा रही है. नेटफ्लिक्स ग्लोबल टॉप 10 नॉन इंग्लिश ट्रेंडिंग लिस्ट में इस वक्त ये सीरीज दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
Netflix Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. यहां हर हफ्ते नई सीरीज और फिल्में दस्तक देती हैं. इस बीच कई नई फिल्में और सीरीज आईं, लेकिन इन सबके बीच एक 6 एपिसोड की इंडियन सीरीज की चर्चा हो रही है, जिसकी कहानी हर किसी का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स ग्लोबल टॉप 10 नॉन इंग्लिश में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की, जो भारतीय वायु सेना पर आधारित है. ये सीरीज 7 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसे ओनी सेन ने डायरेक्ट किया है. इसमें सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल, अभय वर्मा, दिया मिर्जा, आदिल हुसैन और मनु ऋषि चड्ढा लीड रोल में हैं.
भारतीय वायु सेना की कहानी
6 एपिसोड की ये सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के 'गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन' (नंबर 17 स्क्वाड्रन) की कहानी दिखाती है. इसमें फ्लाइट कमांडर अजय आहूजा, एयर मार्शल विनोद पाटनी (आदिल हुसैन) और जनरल परवेज मुशर्रफ (मनु ऋषि चड्ढा) जैसे रीयल हीरोज को भी दिखाया गया है.
देश के वीर जवानों की कहानी
‘ऑपरेशन सफेद सागर’ वेब सीरीज भारतीय वायुसेना के शौर्य और बहादुरी का का परिचय देती है. सीरीज की कहानी उन शूरवीरों का भी गुणगान करती है, जिन्होंने अपने देश के लिए जिंदगी का बलिदान दे दिया था.
नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच
ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बनी हुई है. अगर अबतक आपने इसे नहीं देखा है, तो इसे एक बार जरूर देख लें.
क्रिटिक्स और ऑडियंस ने सराहा
जब से ऑपरेशन सफेद सागर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. तब से लेकर अब तक ये सीरीज फैंस को काफी पसंद आ रही है. क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से ऑपरेशन सफेद सागर को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.