बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को लेकर फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर स्वाइन फ्लू यानी H1N1 की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग के सिलसिले में लगातार ट्रैवल करने के बाद मुंबई लौटे इमरान की तबीयत बिगड़ गई थी। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे एक्टर का टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इमरान हाशमी या उनकी टीम की ओर से स्वाइन फ्लू को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच इमरान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत का अपडेट जरूर दिया। उन्होंने बताया कि वह काफी बीमार महसूस कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें बेंगलुरु में होने वाला अपना शो भी कैंसल करना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की खबर तेजी से फैलने लगी। लगातार शूटिंग और ट्रैवलिंग के बीच इमरान की तबीयत खराब होने की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। फिलहाल उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं। प्रोफेशनली भी इमरान के लिए यह दौर खास है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इमरान जल्द रिकवर होकर काम पर वापसी करेंगे।
---विज्ञापन---
Emraan Hashmi की बिगड़ी तबीयत, एक्टर को हुआ स्वाइन फ्लू, चिंता में बीवी..टेस्ट रिपोर्ट Viral
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को लेकर फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर स्वाइन फ्लू यानी H1N1 की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग के सिलसिले में लगातार ट्रैवल करने के बाद मुंबई लौटे इमरान की तबीयत बिगड़ गई थी।
---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2026 06:23 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola