बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जनवरी 2025 में बांद्रा स्थित सैफ के घर में घुसकर उन पर हमला करने के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने अब कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करने की इच्छा जताई है और अदालत से उसके साथ नरमी बरतने की अपील की है। मोहम्मद शरीफुल इस्लाम फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसे घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के वकील ने अर्जी की पुष्टि की है। अब अदालत ने अभियोजन पक्ष से इस पर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। बता दें कि इसी महीने एडिशनल सेशंस जज जीपी देशमुख ने आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए थे। उस पर घातक हथियार से लूटपाट, गंभीर चोट पहुंचाने और घर में जबरन घुसने समेत BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज है। इसके अलावा फॉरेनर्स एक्ट और पासपोर्ट नियमों की धाराएं भी लगाई गई हैं। जनवरी 2025 में आरोपी सैफ के 12वीं मंजिल स्थित अपार्टमेंट में घुसा था। सामना होने पर उसने सैफ पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई। पांच दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। वर्कफ्रंट पर सैफ जल्द अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे, जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।
---विज्ञापन---
Saif Ali Khan पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में बताया ‘सच’! स्टेटमेंट सुन आग-बबूला खान परिवार!
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जनवरी 2025 में बांद्रा स्थित सैफ के घर में घुसकर उन पर हमला करने के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने अब कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
First published on: Aug 29, 2026 06:09 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola