Wednesday, 14 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर देखें ये 5 धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, इनके आगे ‘दृश्यम’ भी लगेगी फीकी, सबकी IMDb रेटिंग 8 के पार

Suspense Thriller: ओटीटी की 5 शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, जिनमें क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर का जबरदस्त डोज मिलता है. लिस्ट में शामिल इन सभी फिल्मों को IMDb पर 8 या उससे ज्यादा रेटिंग मिली है. आइए फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Suspense Thriller: हाल ही में दृश्यम 3 रिलीज हुई है. अजय देवगन की इस फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा है. फिल्म की धांसू सस्पेंस दर्शकों को आखिरी पल तक बांधे रखता है. अगर आपको भी दृश्यम जैसी सस्पेंस थ्रिलर पसंद हैं, तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.

Evaru

साल 2019 में आई तेलुगू फिल्म Evaru में अदिवी शेष और रेजिना कैसेंड्रा लीड रोल में हैं. इसकी कहानी समीरा महा नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर एक पुलिस ऑफिसर की हत्या का आरोप है. इस केस की जांच विक्रम वासुदेव करता है, जिसका किरदार अदिवी शेष ने निभाया है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसमें कई ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों की उम्मीदों को बदल देते हैं. इसे आप Prime Video पर फ्री में देख सकते हैं.

---Advertisement---

Memories

इस मलयालम फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. इसकी कहानी सैम एलेक्स नाम के एक तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर से शुरू होती है, जिसकी पत्नी और बेटी की हत्या हो जाती है. इसके बाद कहानी में कई और हत्याएं सामने आती हैं और मामला एक बड़ी मर्डर मिस्ट्री का रूप ले लेता है. बाद में सैम एलेक्स इस मामले में कई खुलासे करता है. इसकी कहानी आपको JioHotstar पर मिल जाएगी.

Dhuruvangal Pathinaaru

साल 2016 की तमिल फिल्म Dhuruvangal Pathinaaru की कहानी दीपक नाम का एक पूर्व पुलिस ऑफिसर है, जो एक दुर्घटना में अपना पैर गंवा चुका है. वो अपने दोस्त के बेटे को एक हिट-एंड-रन मामले के बारे में बताता है. कहानी में आगे कई मौतों और घटनाओं के तार जुड़ते हैं, जो मामले को और उलझा देते हैं. इसकी पूरी कहानी और JioHotstar पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Thondimuthalum Driksakshiyum

फहाद फाजिल स्टारर मलयालम फिल्म Thondimuthalum Driksakshiyum एक जबरदस्त क्राइम सस्पेंस फिल्म है. इसकी कहानी में एक ऐसा कपल दिखाया गया है, जो आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है. पैसों की जरूरत के चलते दोनों अपनी सोने की चेन बेचने का विचार करते हैं, लेकिन बेचने से पहले ही चेन चोरी हो जाती है. इसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है. इस फिल्म को आप JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.

Balan: The Boy

इस फिल्म की कहानी एक बच्चे और उसकी मां के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. जेल से रिहा होने के बाद बालन और उसकी मां अलग-अलग जगहों पर नए नाम और पहचान के साथ रहने लगते हैं, ताकि उनके अतीत के बारे में किसी को पता न चले. लेकिन बाद में कुछ ऐसा होता कि दोनों एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं. इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Oct 14, 2026 06:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो