Wednesday, 14 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं नीतू बिष्ट? मां काली बन सड़कों पर घूमीं, लगा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट इन दिनों मुश्किल से घिरी नजर आ रहीं हैं, नवरात्र में मां काली का रूप धारण करके रील बनाने के बाद नीतू विवादों में घिर गई हैं. उनके खिलाफ FIR की मांग हो रही है.

who is youtuber neetu bisht
Neetu Bisht, Photo Credt- Social Media

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं, लेकिन कभी-कभी यही वीडियो विवाद की वजह बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के साथ हुआ है. नवरात्र में मां काली का रूप धारण करके रील बनाने के बाद नीतू विवादों में घिर गई हैं. उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है और कौन हैं नीतू बिष्ट?

मां काली बनकर बनाई रील, क्यों मचा बवाल?

दरअसल, नीतू बिष्ट ने नवरात्र के दौरान मां काली का रूप धारण करके कुछ वीडियो बनाए. इन वीडियो में वह देवी के स्वरूप में सड़कों पर घूमती नजर आईं. कहीं वह बच्चों से नमस्ते करने के लिए कहती दिखीं, तो कहीं मोमोज खाती नजर आईं. उनके इसी अंदाज को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

---विज्ञापन---

लोगों ने कमेंट में जताई नाराजगी

नीतू के वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने उनके कंटेंट पर सवाल उठाए. हिंदू संगठनों ने भी इस पर आपत्ति जताई. उनका आरोप है कि नीतू ने मां काली के स्वरूप को ऐसे तरीके से पेश किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं.

मां काली बनना नीतू बिष्ट के लिए पड़ा भारी, हुई FIR की मांग

नीतू बिष्ट के खिलाफ FIR की मांग

इस मामले को लेकर नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे. उन्होंने पुलिस से शिकायत कर नीतू बिष्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर व्यूज और पब्लिसिटी पाने के लिए धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करते समय आस्था और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए.

नीतू के वीडियो को लेकर नाराजगी

फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक तरफ नीतू के वीडियो को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है, तो दूसरी तरफ लोग इस पूरे विवाद पर अपनी राय रख रहे हैं.

---विज्ञापन---

कौन हैं नीतू बिष्ट, जिनके वीडियो पर हुआ विवाद?

नीतू बिष्ट सोशल मीडिया की जानी-मानी इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नीतू के कंटेंट में लाइफस्टाइल, ब्यूटी और ट्रैवल से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं. उनकी शादी लखन अर्जुन रावत से हुई है, जो खुद भी एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. दोनों साथ में Lakhneet Vlogs नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं. इस चैनल पर उनकी पर्सनल लाइफ और रोजमर्रा से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं.

सोशल मीडिया पर है धांसू फैन फॉलोइंग

सोशल मीडिया पर नीतू और लखन की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. हालांकि, इस बार नीतू अपने किसी व्लॉग या लाइफस्टाइल वीडियो के लिए नहीं, बल्कि मां काली के स्वरूप में बनाई गई रील को लेकर चर्चा में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 14, 2026 05:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो