Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

5 सबसे खतरनाक थ्रिलर फिल्में, जिनका सस्पेंस देख सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

Thrillers: आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद कुछ ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी थ्रिलिंग कहानी देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंग.

Thrillers: ओटीटी पर दुनियाभर का कंटेंट मौजूद हैं, लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे शानदार थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. सस्पेंस, क्राइम, और थ्रिलर से भरपूर इन पांचों फिल्मों की कहानी आपको बेहद पसंद आने वाली है. शुरू से लेकर अंत तक इन फिल्मों की कहानी बांधे रखती हैं.

Raat Akeli Hai

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘रात अकेली है’ एक शानदार मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है. इसे हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. उनके साथ श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया, शिवानी रघुवंशी, निशांत दहिया, इला अरुण, स्वानंद किरकिरे और आदित्य श्रीवास्तव ने भी इस फिल्म में शामिल हैं. इसकी कहानी एक मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जांच एक जाबांज पुलिसवाला करता है.

---Advertisement---

CTRL

अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘CTRL’ की कहानी बिल्कुल है. इसमें नेला और जो एक बेहतरीन इंफ्लुएंसर कपल हैं. वहीं बाद में जो, नेला को धोखा दे देता है. ऐसे में नेला उसे अपनी जिंदगी से हटाने के लिए एक AI ऐप की मदद लेती है, पर नेला का ये दांव उल्टा पड़ जाता है. वो ऐप जो के बजाय नेला की जिंदगी पर काबू पा लेता है. इस फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Rahasya

मर्डर और मिस्ट्री से भरपूर फिल्म ‘रहस्य’ में डॉ. सचिन महाजन की बेटी की हत्या हो जाती है. तमाम जांच के बाद आरोप लगता है कि सचिन महाजन ने ही अपनी बेटी की हत्या की है और सारे सबूत उसके खिलाफ होते हैं. ऐसे में सीबीआई इंस्पेक्टर रहस्य का खुलासा करके असली कातिल का पता लगाता है. इस फिल्म में के के मेनन, टिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी, मीता वशिष्ठ और अश्विनी कालसेकर लीड रोल में है. ये फिल्म आपको फ्री में YouTube पर मिल जाएगी.

---Advertisement---

Section 375

सेक्शन 375 एक शानदार क्राइम थ्रिलर और कोर्ट ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में एक प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर, रोहन खुराना पर एक जूनियर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अंजलि दांगले बलात्कार का आरोप लगाती है और सत्र अदालत उसे दस साल की जेल की सजा सुनाती है. फिल्म भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 के दुरुपयोग पर केंद्रित है, जिसे भारत में बलात्कार विरोधी कानून के रूप में भी जाना जाता है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी.

Rekhachithram

मलयालम भाषा की फिल्म ‘रेखाचित्रम’ में आसिफ अली और अनास्वरा राजन मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही मनोज के. जयन, सिद्दीकी, जगदीश, साईकुमार, हरिश्री अशोकन और इंद्रन्स भी हैं. फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर एक आत्महत्या मामले की जिम्मेदारी लेता है, जिसने वर्षों पहले किए गए एक अपराध का खुलासा किया था. आत्महत्या मामले की जांच के दौरान एक बहुत बड़े राज सामने आता है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 14, 2026 10:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola