Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

रोमांस और कॉमेडी ड्रामा से भरपूर हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, OTT पर करें एन्जॉय

Romantic Comedy: अगर क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस से हटकर कुछ हल्का और मजेदार देखना चाहते हैं तो हम आपके लिए बॉलीवुड की 5 शानदार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में लेकर आए हैं.

Romantic Comedy: अगर आप इस बीच कुछ रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर कहानियां देखने का मन बन रहे हैं तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे शानदार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की मजेदार कहानियां देखकर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा. आइए फिल्मों के बारे में जानते हैं.

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

इस लिस्ट में पहला नाम साल 2025 में आई अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का हैं. ये फिल्म लॉस एंजिल्स के एक प्रैक्टिकल वेडिंग प्लानर रेहान (कार्तिक आर्यन) और आगरा की एक बेहद रोमांटिक लेखिका रूमी (अनन्या पांडे) की कहानी है. दोनों क्रोएशिया के एक क्रूज ट्रिप पर मिलते हैं और 10 दिनों में प्यार हो जाता है, लेकिन शादी को लेकर दोनों की जिंदगी में मजेदार ट्विस्ट आता हैं. इसकी पूरी कहानी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कहानी देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. ये फिल्म परी नाम की लड़की (अनन्या पांडे) और करम (आयुष्मान खुराना) नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परी से बेहद प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. लेकिन परी के पिता की रखी अजीब शर्तों और भारी कर्ज के कारण करम को मजबूरन पूजा बनकर लड़की की आवाज में बात करनी पड़ती है. ये फिल्म आपको नेटफ्लिक्स पर मिलेगी.

पति पत्नी और वो

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं. कहानी है कानपुर के एक सीधे-साधे सरकारी कर्मचारी चिंटू त्यागी (कार्तिक आर्यन) की, जो अपनी पत्नी (भूमि पेडनेकर) के साथ एक शांत जिंदगी जी रहा होता है. एक दिन शहर में एक बेहद ग्लैमरस लड़की तपस्या (अनन्या पांडे) की एंट्री होती और चिंटू उसकी तरफ आकर्षित हो जाता है. ऐसे में शक, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कहानी देखने को मिलती है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

गहराइयां

सिद्धांत चतुर्वेदी, दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘गहराइयां’ आज के दौर के उलझे हुए रिश्तों और आधुनिक प्यार पर आधारित एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है. कहानी में मोड़ तब आता है, जब टिया (अनन्या पांडे) का मंगेतर जैन (सिद्धांत चतुर्वेदी) उसकी कजिन अलीशा (दीपिका पादुकोण) की तरफ आकर्षित हो जाता है. अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म अवेलेबल हैं.

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

साल 2019 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अनन्या पांडे ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म की कहानी सेंट टेरेसा कॉलेज के छात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कॉलेज की सबसे अमीर और घमंडी लड़की श्रेया (अनन्या पांडे) और एक मिडिल क्लास लड़का रोहन (टाइगर श्रॉफ) शुरुआत में एक-दूसरे को नापसंद करते हैं. कहानी में आगे लव ट्रायंगल भी देखने को मिलता है. इसे आप नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 14, 2026 09:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola