Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर 5 सबसे धांसू सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, क्लाइमेक्स हिला देगा दिमाग

Best Suspense Thriller Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एक से बढ़कर एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या, तो आज हम आपके लिए JioHotstar पर मौजूद 5 सबसे धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं.

Best Suspense Thriller Movies: कुछ दर्शक सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के दीवाने होते हैं. इन फिल्मों में अचानक आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स हर किसी को स्क्रीन से बांधे रखने का काम करते हैं. अगर आप ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं जो आपको सीट से चिपकाए रखें, तो JioHotstar पर कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं जिनमें सस्पेंस, मिस्ट्री और जबरदस्त ड्रामा है. आइए आज ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Andhadhun

श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'अंधाधुन' आज भी इंडिया की बेस्ट सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में सबसे आगे हैं. ये कहानी है आकाश (आयुष्मान खुराना) की, जो एक पियानो बजाने वाला है और अपनी म्यूजिकल स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए अंधे होने का नाटक करता है. लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब वो एक एक्टर को उसकी पत्नी सिमी (तब्बू) और उसके लवर के हाथों मर्डर होते हुए देख लेता है. इसके बाद फिल्म में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

---Advertisement---

Drishyam

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’ की कहानी विजय सलगांवकर (अजय देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है. विजय एक केबल ऑपरेटर है जिसकी आम जिंदगी तब बिखर जाती है जब उसका परिवार एक पुलिस ऑफिसर के बेटे की अनजाने में हुई मौत के मामले में फंस जाता है. लड़के की मां, IG मीरा देशमुख (तब्बू), सच का पता लगाने के लिए ठान लेती हैं, तो विजय क्राइम शोज और फॉरेक्सिक जांच की अपनी जानकारी का इस्तेमाल करके खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए एक चाल चलता है.

Gone Girl

गिलियन फ्लिन के बेस्टसेलिंग नॉवेल पर आधारित, 'गॉन गर्ल' निक डन (बेन एफ्लेक) की कहानी है. शादी की पांचवीं सालगिरह पर निक की पत्नी एमी डन (रोजमुंड पाइक) रहस्यमई तरीके से गायब हो जाती है. ऐसे में निक की जिंदगी में एक चौंकाने वाला मोड़ आता है. पता चलता है कि एमी जिंदा है और उसने अपने पति के बेवफाई का बदला लेने के लिए उसे फंसाने की एक बड़ी साजिश के तहत अपने गायब होने का नाटक किया था.

---Advertisement---

A Wednesday

फिल्म 'अ वेडनेसडे' में, मुंबई पुलिस के रिटायर्ड कमिश्नर प्रकाश राठौड़ (अनुपम खेर) अपने करियर के एक अनोखे केस को याद करते हैं, जिसमें 'कॉमन मैन' (नसीरुद्दीन शाह) नाम का एक अनजान कॉलर पुलिसवालों को धमकी देता है कि अगर हिरासत में लिए गए चार आतंकवादियों को रिहा नहीं किया गया, तो वो पूरे मुंबई में बम धमाके कर देगा. इस फिल्म का क्लाइमेक्स हर किसी को चौंका देता है.

Freddy

फ्रेडी, एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. कहानी है डॉ. फ्रेडी गिनवाला (कार्तिक आर्यन) की, जो लोगों से घुलने-मिलने में झिझकता है. डॉ फ्रेडी को कैनाज (अलाया एफ) से प्यार हो जाता है, जो एक ऐसी शादी में फंसी है जहां उसके साथ बुरा बर्ताव होता है. कैनाज की मदद करने के पक्के इरादे के साथ, फ्रेडी खुद मामले को अपने हाथ में ले लेता है. हालांकि, कैनाज के बारे में सच्चाई पता चलने पर उनका प्यार एक परेशान करने वाले जुनून में बदल जाता है और वे बदले की भावना में एक खतरनाक रास्ते पर निकल पड़ता है.

---Advertisement---
First published on: Aug 22, 2026 03:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola