Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दूसरा बच्चा पैदा…’ करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी

Saba Pataudi Break Silence on Kareena Kapoor Pregnancy Rumours: एक्ट्रेस करीना कपूर की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर अब ननद सबा पटौदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.

Saba Pataudi Break Silence on Kareena Kapoor Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी अफवाहों के चलते खबरों से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाई हैं. करीना को लेकर ये अफवाहें तब उड़ी जब इंटरनेट पर एक वीडियो आई, जिसमें करीना का पेट थोड़ा फुला हुआ नजर आ रहा है. पहली नजर में किसी को भी वीडियो देखकर यही लगेगा कि करीना फिर से प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, करीना की टीम ने खबर के फैलते ही इसे खारिज कर दिया. वहीं, अब इस मामले पर करीना की ननद सबा पटौदी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई पर पर्दा हटाया है. इसके साथ सबा ने कहा कि वो अपनी छोटी बहन सोहा अली खान को दूसरा बच्चा पैदा करने के लिए मनाने की कोशिश कर रही हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.

करीना की प्रेग्नेंसी पर क्या बोलीं सबा पटौदी?

कपूर की प्रेग्नेंसी अफवाहों का सच बताते हुए सबा पटौदी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर करीना की वायरल फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया. इस तस्वीर में करीना वो जिम से बाहर निकलती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में सबा ने लिखा, ‘हो सकता है एंगल सही न हो… या फिर बाल ठीक से सेट न हों! लोग कैसे अलग-अलग बातें सोच सकते हैं! वो एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो एकदम स्टाइलिश, क्लासी और स्लिम लग रही थीं, और आज जिम से बाहर! बस!’ सबा ने आगे कहा, ‘मैं अपनी बहन को दूसरा बच्चा पैदा करने के लिए मना रही हूं… काश ये सच होता! ये बात सुनकर वो मुझे मार डालेगी! जियो और जीने दो दोस्तों. कुछ बातें प्राइवेट ही रहनी चाहिए. अटकलों की कोई जरूरत नहीं. प्यार और सम्मान के साथ.’

---विज्ञापन---

करीना के बच्चे और काम

करीना और सैफ अली खान के दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान. वहीं, सोहा अली खान की कुणाल खेमू से एक बेटी है, जिसका इनाया नोमी खेम है. बता दें कि सबा से पहले ही करीना की टीम ने ये क्लियर कर दिया था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं. उन्होंने कहा कि करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं, यह खबर सच नहीं है.

करीना का काम

करीना को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था. अब वह मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. फिल्म ‘दायरा’ यह करीना की बतौर लीड एक्ट्रेस 68वीं मूवी है. इसके अलावा, खबर हैं कि करीना जल्द ही तमिल स्टार धनुष के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2026 04:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola