Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

रिलीज से पहले Sidharth Malhotra की ‘द वन’ में बड़ा फेरबदल, दोबारा होगी शूटिंग; जानें कब आएगी फिल्म?

The Vvaan: सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'द वन' (The Vvaan) की रिलीज डेट घोषित हो चुकी है. फिल्म में बड़े बदलावों के चलते इसकी दोबारा शूटिंग की जा रही है और नई डायरेक्शन टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

The Vvaan: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की आने वाली फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के निर्देशन और एडिटिंग को लेकर चल रही कई तरह की अटकलों के बीच आखिरकार मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. हालांकि, बड़े पर्दे पर दस्तक देने से पहले फिल्म में काफी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से इसके कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी होगी. आइए जानते हैं फिल्म की नई रिलीज डेट क्या है…

रिलीज डेट से उठा पर्दा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) इसी साल 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. मेकर्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स (Balaji Motion Pictures) ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट पर मुहर लगा दी है, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है.

---विज्ञापन---

दोबारा होगी फिल्म की शूटिंग

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को और ज्यादा असरदार बनाने के लिए इसके कुछ सीन दोबारा शूट किए जाएंगे. वहीं फिल्म की एडिटिंग में भी नए सिरे से काम किया जा रहा है. खबरों की मानें तो अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने बिजी शेड्यूल से 17 दिन का अतिरिक्त समय निकाला है, ताकि वे फिल्म के धमाकेदार क्लाइमेक्स और एक्शन सीन्स की दोबारा शूटिंग पूरी कर सकें.

डायरेक्शन टीम में हुआ बदलाव

फिल्म के प्रोडक्शन में एक बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. ‘पंचायत’ और ‘परमानेंट रूममेट्स’ जैसे मशहूर शो डायरेक्ट करने वाले दीपक मिश्रा और उनकी टीवीएफ (TVF) टीम को इस प्रोजेक्ट से अलग कर दिया गया है. अब प्रोड्यूसर एकता कपूर की देखरेख में नीरज कोठारी और साहिर रजा फिल्म की एडिटिंग और फाइनल टच का काम संभाल रहे हैं.

सस्पेंस के बीच मेकर्स का ऐलान

री-शूट और टीम बदलने की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के मन में फिल्म की रिलीज को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे. हालांकि, एकता कपूर ने पोस्ट लिखकर साफ कर दिया कि ‘द वन’ की कहानी 25 सितंबर को दर्शकों के सामने जरूर आएगी और इसमें कोई देरी नहीं होगी.

---विज्ञापन---

पर्दे पर नई जोड़ी का दिखेगा जलवा

‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फ्रेश जोड़ी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. दोनों ही स्टार्स के फैंस इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब देखना होगा कि नए बदलावों के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है.

First published on: Aug 22, 2026 05:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola