---विज्ञापन---
Netflix की 5 सबसे तगड़ी सस्पेंस थ्रिलर सीरीज, क्लाइमैक्स देख घूम जाएगा माथा
Netflix Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या, तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे शानदार वेब सीरीज लेकर आए हैं. जबरदस्त सस्पेंस, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर इन सीरीज की कहानी एक बार आपको जरूर देखना चाहिए.
Jamtara- Sabka Number Ayega
नेटफ्लिक्स मौजूद क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'जामताड़ा- सबका नंबर आएगा' झारखंड के जामताड़ा जिले में युवाओं द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े साइबर ठगी और उससे जुड़े राजनीतिक-पुलिस संघर्ष की कहानी है.
Kohrra
क्राइम और थ्रिल से भरपूर सीरीज ‘कोहरा’ में बरुन सोबती और मोना सिंह लीड रोल में हैं. इस सीरीज के अबतक 2 सीजन आ चुके हैं. इसके पहले सीजन की कहानी पंजाब के एक शहर में एक युवा NRI की मौत की जांच करने वाले दो पंजाबी पुलिसवालों के बारे में है. वहीं दूसरे सीजन में पंजाब के एक गांव में रहस्यमई तरीके से मर्डर होता है, जिसके बाद पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जान लगा देती है.
Aranyak
नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज अरण्यक एक शानदार मर्डर मिस्ट्री सीरीज है. इसकी कहानी हिमाचल प्रदेश के एक काल्पनिक ठंडे और शांत पहाड़ी कस्बे सिरोनाह में एक विदेशी पर्यटक की हत्या के रहस्य और वहां की एक खौफनाक पौराणिक कथा के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें रवीना टंडन लीड रोल में हैं.
Yeh Kaali Kaali Ankhein
'ये काली काली आखें’ नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक शानदार रोमांटिक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. इसकी कहानी प्यार, जुनून, सत्ता और धोखे के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें ताहिर राज भसीन, श्वेता त्रिपाठी और अंचल सिंह लीड रोल में हैं.
She
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी सीरीज ‘शी’ में एक्ट्रेस अदिति पोहनकर लीड रोल में हैं. ये सीरीज मुंबई शहर में रह रही एक हेड कॉन्सटेबल भूमिका परदेसी की कहानी है, जो अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों से झेलते हुए एक शातिर बदमाश को पकड़ने के लिए सीक्रेट मीशन पर काम करती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.