---विज्ञापन---
2 घंटे 15 मिनट की सबसे धांसू सस्पेंस थ्रिलर, क्लाइमैक्स देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
Best Suspense Thriller: अगर आप भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के दीवाने हैं तो 2 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म फिल्म खासकर आपके लिए हैं. इस फिल्म की कहानी अपने शानदार सस्पेंस और ट्विस्ट से हर किसी को चौंका देती है. इसका क्लाइमैक्स देखकर हर दर्शक हैरान रह जाता है. चलिए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं.
रानी और ऋषु की कहानी
कहानी शुरू होती है एक विवाहित जोड़े से, जहां शादी के बाद सब कुछ ठीक नहीं लगता है. रानी और ऋषु अपनी अरेंज मैरिज के बाद कई उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं. इसी दौरान रानी की मुलाकात नील से होती है.
रहस्यों से भरपूर फिल्म
कहानी थोड़ी आगे बढ़ती है कि हर कोई एक हत्या के मामले में शक के घेरे में आ जाता है. फिल्म में आगे ऐसे कई रहस्य सामने आते हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं. इस फिल्म का क्लाइमैक्स कुछ ऐसा है कि आप शॉक रह जाएंगे.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं साल 2021 में आई फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की, जिसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, हर्षवर्धन राणे, आशीष वर्मा और अदिति चौहान लीड रोल में हैं. इस फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है. ‘हसीन दिलरुबा’ की कहानी में समय पर आने वाले ट्विस्ट दर्शकों को काफी पसंद आते हैं.
कहां देखें
फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की दमदार केमिस्ट्री, और हर्षवर्धन राणे की प्रभावशाली मौजूदगी देखने को मिलती है. अगर आप अब तक इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं, तो इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी सहित कई भाषाओं में स्ट्रीम कर सकते हैं.
IMDb रेटिंग
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका क्लाइमैक्स है, जो दर्शकों को आखिर तक सोचने पर मजबूर रखता है. इसका रनटाइम 2 घंटे 15 मिनट है और IMDb पर इसे 6.9 की रेटिंग मिली हुई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.