---विज्ञापन---
JioHotstar पर ‘धुरंधर 2’ को भी छोड़ा पीछे, 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म से आखिरी तक नहीं हटेगी नजर
JioHotstar पर तहलका मचा रही इस फिल्म का धांसू सस्पेंस और ट्विस्ट देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इसका क्लाइमेक्स देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
इन दिनों जियो हॉटस्टार में ट्रेंड कर रही ये फिल्म हर किसी का ध्यान खींच रही है. करीब 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म के पल-पल में जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलता है. शुरुआत में ये फिल्म बड़ी साधारण लगती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई ऐसे मोड़ आते हैं जो हर किसी को चौंका देते हैं. JioHotstar की ट्रेंडिंग लिस्ट में इस फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी चैत्रा नाम की लड़की और एक विकास नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है. शुरुआत में चैत्रा नाम की लड़की के साथ पांच लड़के गलत हरकत करते हैं. इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचता है और पांचों लड़कों को उम्र कैद की सजा सुनाई जाती है.
विकास की जिंदगी
इन पांचों में विकास को मुख्य आरोपी बताया जाता है. यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेती है और फिर विकास की जिंदगी को करीब से दिखाया जाता है. विकास की मां उसे सुधारने और आगे बढ़ाने के लिए IIT की परीक्षा की तैयारी करवाती है. इसके बाद उसकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं.
सस्पेंस से भरपूर
एक तरफ विकास की मां उसे बेहतर रास्ते पर ले जाने की कोशिश करती है, तो दूसरी तरफ कुछ ऐसा होता कि हर कोई हैरान रह जाता है. धीरे-धीरे जैस ये फिल्म आगे बढ़ती है इसका सस्पेंस बढ़ता ही जाता है.
धमाकेदार क्लाइमेक्स
शुरू से ही फिल्म की कहानी में सस्पेंस, थ्रिल और ऐसे ट्विस्ट हैं जो आपको अंत तक जोड़े रखते हैं. फिल्म का सबसे मजेदार हिस्सा इसका क्लाइमेक्स है, जहां एक बहुत बड़ा राज सामने आता है.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं सारा अर्जुन और विनेश गविरडे स्टारर फिल्म ‘यूफोरिया' की, जिसमें भूमिका चावला भी अहम रोल में हैं. IMDb पर ‘यूफोरिया' को 7.4 की रेटिंग मिली है. फिल्म JioHotstar की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर चल रही है, जबकि ‘धुरंधर 2' तीसरे नंबर पर है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.