---विज्ञापन---
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिन्हें गोलियों से भूनकर मार डाला, राजनीति में आने की थी तैयारी
Who is Haryanvi Singer Ankit Balian: सिंगर अंकित बालियान की हत्या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी. वहीं, शामली जिले में हड़कंप मचा हुआ है. चलिए आपको बताते हैं कि सिंगर अंकित बालियान कौन थे?
Who is Haryanvi Singer Ankit Balian: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां मशहूर सिंगर अंकित बालियान की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अंकित बालियान को उनकी ही गाड़ी में गोलियों से भूनकर मार डाला गया. इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली ये है कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात से सिर्फ दो घंटे पहले ही अंकित ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके अलावा, खबर सामने आ रही है कि दिवंगत सिंगर राजनीति में जाने वाले थे.
अंकित बालियान की हत्या
अंकित बालियान की हत्या के बाद से ही शामली जिले में हड़कंप मचा हुआ है. अंकित बालियान की हत्या की खबर ने पूरे देश में सनसनी फैला दी. जहां पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वहीं, अंकित की मौत ने उनके पूरे परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है. अंकित अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते थे.
अंकित बालियान का आखिरी वीडियो
अपनी हत्या के महज दो घंटे पहले अंकित ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था. लेकिन किसी को क्या पता था कि जिस स्टार को लोग वीडियो में देख रहे हैं, वह कुछ ही घंटों बाद खामोश हो जाएगा.
अंकित का करियर
अंकित बालियान शामली जिले के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले थे. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी गायकी और म्यूजिक टैलेंट की वजह से पहचान बनाई थी. बचपन से ही अंकित का झुकाव हरियाणवी संगीत की तरफ था. उनके गानों के फैन बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हैं.
कौन हैं अंकित बालियान?
अंकित बालियान सिर्फ एक सिंगर नहीं थे, वो एक एक्टर, सॉन्ग राइटर और म्यूजिक कंपोजर भी थे. करीब तीन साल पहले ही उन्हें लोगों के बीच बतौर सिंगर पहचान मिलनी शुरू हुई थी. उनके देसी अनोखे अंदाज की सिंगिंग ने हर उम्र के लोगों का दिल जीत लिया था. अंकित ने अपने कुछ साल के करियर में कई हिट गाने गाए हैं, जिसमें 'खाटोला', 'जेल के भीतर भारी कोर्ट में गोली मारेंगे' और 'जाट-जाटनी' जैसे गाने शामिल हैं.
राजनीति में आने की थी तैयारी
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अंकित बालियान ने मासूम शर्मा, रानू पंजाबी, अंजलि राघव और आशु ट्विंकल जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ मिलकर भी काम किया था. कहा जा रहा है कि इन दिनों अंकित बालियान जिला पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.