Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कौन रोक रहा है कुछ भी पहनने से…’ कृति के राखी ऐड विवाद पर कंगना ने फिर किया पलटवार, बोलीं- ‘जिस तरह की फिल्मों…’

कृति सेनन ने हाल ही में कंगना के बिकिनी और अंडरगारमेंट्स बयान पर जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि लोग औरतों को कब बताना बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना है. इसके बाद अब कंगना ने फिर से उनपर पलटवार किया है और कहा कि किसने उन्हें रोका है कुछ भी पहनने से.

Kangana ranaut-Kriti Sanon (1)
कृति के बयान पर कंगना का पलटवार

कृति सेनन इन दिनों लगातार राखी ऐड को लेकर विवादों से घिरी हुई हैं. इस ऐड के दौरान वह एक ज्वेलरी ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं. इसके साथ ही वह एक कुत्ते को राखी बांधते हुए भी नजर आ रही हैं. हालांकि ऐड के दौरान एक्ट्रेस ने जो कपड़े पहने थे उसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ है. इतना ही नहीं कंगना रनौत ने भी इस विवाद पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था कि बिकिनी/ अंडरगारमेंट्स पहनकर कोई अपने भाई को राखी क्यों बाधेगा. इसपर कृति सेनन ने भी जवाब देते हुए कहा था कि हम कब औरतों को ये बताना बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए. वहीं, इसके बाद अब फिर से कंगना ने पलटवार किया है.

कृति के बयान पर कंगना ने किया पलटवार

दरअसल, कंगना रनौत ने सुधीर चौधरी के साथ इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन को लेकर चल रहे विवाद पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने उनके कपड़ों को लेकर भी रिएक्ट किया. कंगना रनौत ने कहा, “जिस तरह से हम फिल्मों में उन्हें देखते हैं, उन्हें कौन रोक रहा है कुछ पहनने से? किसने उन्हें रोका है, किसको क्या पड़ी है. मुझे नहीं लगता कि उनके कपड़ों के चुनाव में किसी का कोई हाथ है.” कंगना ने इस दौरान ये भी कहा कि एक महिला रक्षाबंधन पर जो चाहे पहन सकती है.

---विज्ञापन---

कंगना ने विवाद पर कसा था तंज

बता दें कि ज्वेलरी के एक विज्ञापन के दौरान कृति सेनन रक्षाबंधन मनाते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है. इसके साथ उन्होंने ब्रालेट टॉप पहना हुआ है. जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई है. कंगना रनौत समेत तमाम यूजर्स ने कृति और ज्वेलरी ऐड ब्रांड को ट्रोल किया था. कंगना ने लिखा था, “एक महिला होने के लिए यह बहुत अच्छा समय है. हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला ग्लोबल महिला है. कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज़ तक – आज हमारे पास इतने सारे ऑप्शन हैं, तो फिर आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब (creepy) बनाया गया लगता है.”

कृति ने विवाद पर दी थी सफाई

इस विवाद पर कृति ने रिएक्ट किया और कंगना को जवाब देते हुए उन्होंने बयान जारी किया. एक्ट्रेस ने लिखा, “त्योहारों का असली मतलब आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाओं और उनके अर्थ में होता है…” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं के पहनावे पर समाज की नज़र क्यों रहती है. कृति सेनन ने लिखा, “और हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? एथनिक फैशन में समय के साथ बदलाव आया है, लेकिन आज भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से आंका जाता है!! संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, न कि उसके कपड़ों की नेकलाइन में.”

---विज्ञापन---

ब्रांड ने मांगी माफी

बुधवार को ब्रांड ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐड हटाने का ऐलान किया और लिखा, “हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं. एक ब्रांड के तौर पर, हम हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं और इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे. अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के कुछ वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था. सम्मान के तौर पर, हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है. इस त्योहार के मौसम में आप सभी को ढेर सारा प्यार और सकारात्मकता मिले!”

यह भी पढ़ें- ‘औरतों को मत बताओ उन्हें क्या पहनना है…’ राखी ऐड विवाद पर आया कृति सेनन का रिएक्शन, कंगना रनौत को दिया मुंह तोड़ जवाब

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 11:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola