Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मिडिल क्लास फैमिली की बेटी रातोंरात बनीं स्टार, एक जिद ने बर्बाद कर दिया करियर

Superstar Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं, जो सफलता के शिखर तक पहुंचने के बाद भी आज इंडस्ट्री से गायब हैं. आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने मिडिल क्लास फैमिली की बेटी से बॉलीवुड की सुपरस्टार बनी थी. इस एक्ट्रेस ने महज 6 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. लेकिन उनकी एक गलती से उनका पूरा करियर खराब कर दिया.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की 'रंगिला' गर्ल उर्मिला मातोंडकर हैं, जिनका आज जन्मदिन है. उर्मिला का जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई की एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था.

---Advertisement---

उर्मिला ने महज 6 साल की उम्र में ही फिल्मों में अपना डेब्यू कर लिया. उन्होंने साल 1977 में आई फिल्म 'कर्म' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना काम शुरू किया. इसके बाद वो टीनेज में थी वो फिल्म 'मासूम' में सीन देओल की बहन बनी थी.

फिल्मों में काम करते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी. जब उर्मिला 17 साल की थीं तब उन्होंने मलयालम फिल्म 'चाणक्यन' में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था.

---Advertisement---

इसके साल 1995 में आई फिल्म 'रंगीला' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. आमिर खान और जैकी श्रॉफ के साथ आई फिल्म ने उर्मिला का एक्टिंग करियर और किस्मत पूरी तरह से बदल दी.

उर्मिला ने बताया था कि 'रंगीला' के हिट होने बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी. इस दौरान वो अपने करियर के पीक थी. यहां तक की उन्हें अपने एक्टर से ज्यादा फीस मिनले लगी थी.

---Advertisement---

वहीं 'रंगीला' की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा उर्मिला को अपना दिल दे बैठे थे. ये राम गोपाल की जिद थी या प्यार वो अपनी हर फिल्म में उर्मिला को ही कास्ट करते थे. इसलिए दोनों ने 13 फिल्मों में एक साथ काम किया. यही गलती उर्मिला के बेहतरीन करियर पर भारी पड़ गई.

First published on: Feb 04, 2026 02:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola