Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT Release This Week: Subedaar से लेकर Boyfriend on Demand तक, OTT पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये फिल्में और सीरीज

OTT Release This Week: ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही मजेदार और थ्रिलिंग होने वाला है. ऐसा इस लिए है क्योंकि इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई रोमांटिक, एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इसमें अनिल कपूर की 'सूबेदार' से लेकर रोमांटिक कोरियन ड्रामा 'बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड' जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं, जो नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और जी5 पर रिलीज होंगी.

OTT Release This Week: ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही मजेदार और थ्रिलिंग होने वाला है. ऐसा इस लिए है क्योंकि इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई रोमांटिक, एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इसमें अनिल कपूर की 'सूबेदार' से लेकर रोमांटिक कोरियन ड्रामा 'बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड' जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं, जो नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और जी5 पर रिलीज होंगी.

Siren’s Kiss: यह एक सस्पेंस थ्रिलर कोरियन सीरीज है, जिसकी कहानी एक मरीन बायोलॉजिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसे जीव की खोज करती है, जो पूरी तरह से इंसान नहीं है. यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 मार्च, 2026 को रिलीज होगी.

---Advertisement---

Young Sherlock: ये हॉलीवुड की क्राइम सस्पेंस सीरीज हैं, जिसकी कहानी एक ऐसे टीनेज लड़के के आसपास घूमती है, जो महान जासूस शेरलॉक होम्स की जिंदगी की कहानी बयां करती है. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 4 मार्च, 2026 को रिलीज होगी.

Subedaar: अनिल कपूर इस दमदार एक्शन ड्रामा 'सूबेदार' 5 मार्च 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. जिसकी कहानी एक रिटायर आर्मी ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 मार्च 2026 से देख सकते हैं.

---Advertisement---

The Last Draft: एक राजनीतिक थ्रिलर जिसमें एक जर्नलिस्ट एक बड़े सरकारी घोटाले का पर्दाफाश करता है. जिसकी सच्चाई को सबके सामने लाने के लिए उसे काफी बड़ी ताकतो के साथ मुकाबला करना पड़ता है. इसी अमेजन प्राइम वीडियो पर 7 मार्च, 2026 को बिंज वॉच कर सकते हैं.

Hello Bachhon: एक संघर्ष कर रहे टीजर की कहानी है, जो सहानुभूति, शिक्षा और इमोशन की ताकत के साथ वंचित बच्चों की जिंदगी को बदल देता है. यह फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे की जिंदगी से प्रेरित है. यह सीरीज 6 मार्च, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

---Advertisement---

Boyfriend on Demand: ये एक साय फाय रोमाटिक- कॉमेडी कोरियन ड्रामा है. इसमें ब्लैकपिंक की जिसू और एक्टर सियो मी-रे लीड रोल में है. ये सीरीज 6 मार्च, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

First published on: Mar 02, 2026 01:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola