Saturday, 6 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर मौजूद 5 सबसे धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, कभी नहीं देखी होगी ऐसी कहानी

---विज्ञापन---

अगर आप भी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. ये फिल्में कुछ ऐसी हैं, जिनकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्में सीट से उठने नहीं देती हैं. सस्पेंस और थ्रिल के साथ आपको इन फिल्मों में रोमांस और मर्डर-मिस्ट्री का भी जबरदस्त तड़का मिलेगा.

Anek

लिस्ट में पहला नाम आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक का है. साल 2022 में आई इस फिल्म को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में एक अंडरकवर ऑफिसर नॉर्थ ईस्ट इंडिया में शांति वार्ता संभालने के लिए जाता है. वहां अफसर की मुलाकात मुक्केबाज एडो से होती है, जो नस्लीय दुर्व्यवहार करती है, लेकिन अपने देश के लिए गोल्ड मेडल लाने का सपना देखती है. आगे की कहानी बड़ी ही शानदार है. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Phir Aayi Hasseen Dillruba

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ एक जबरदस्त रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है. इसमें तापसी पन्नू, सनी कौशल और विक्रांत मेसी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी रानी और रिशु नाम के कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आगरा में पुलिस को चकमा देते हुए साथ में भागने का प्लान बनाते हैं. लेकिन उनका प्लान फेल हो जाता है और रानी अपने एक चाहने वाले के साथ सीधी बनकर रहती है. पूरी फिल्म आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

Jaane Jaan

मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘जाने जां’ में करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा लीड रोल में हैं. ये फिल्म एक एक सिंगल मदर की कहानी है, जो एक क्राइम केस में फंस जाती है. ऐसे में उनका पड़ोसी मदद करता है. इस फिल्म का क्लाइमेक्स धमाकेदार है. इसकी पूरी कहानी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Irul

इरुल एक एक जबरदस्त मिस्ट्री हॉरर थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में एलेक्स और अर्चना घूमने निकलते हैं, लेकिन जल्द ही उनकी कार खराब हो जाती है और ऐसे में वो पास के एक घर में रुकते हैं. हालांकि, हालात तब बदल जाते हैं जब घर का मालिक संदिग्ध तरीके से व्यवहार करने लगता है. इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

The Buckingham Murders

द बकिंघम मर्डर्स एक शानदार मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में एक कॉप की कहानी है, जो अपने बच्चे को खोने के बाद दूसरे शहर में गायब हुए एक बच्चे की खोज करती है. फिल्म में करीना कपूर खान लीड रोल में हैं. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्म अपनी इमोशनल और सस्पेंस भरी कहानी से दर्शकों बांधे रखती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 06, 2026 06:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola