---विज्ञापन---
Bhay से Bhaukaal तक, Tuesday टेंशन से राहत देंगी MX Player की 6 ट्रेंडी सीरीज
MX Player 6 Trending Web Series: अगर आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं तो हमारे पास आपके लिए 6 बेहतरीन और लाजवाब सीरीज की एक लिस्ट है. जिसमें करण टैकर की 'भय' से लेकर मोहित रैना की 'भौकाल' तक शामिल है. ये सभी सीरीज इस समय MX Player पर ट्रेंड कर रही है.
MX Player 6 Trending Web Series: अगर आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं तो हमारे पास आपके लिए 6 बेहतरीन और लाजवाब सीरीज की एक लिस्ट है. जिसमें करण टैकर की 'भय' से लेकर मोहित रैना की 'भौकाल' तक शामिल है. ये सभी सीरीज इस समय MX Player पर ट्रेंड कर रही है.
Bhay: रॉबी ग्रेवाल के डायरेक्शन में बनी ये वेब सीरीज भारत के पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर गौरव तिवारी की जिंदगी और रहस्यमयी मौत पर आधारित है, जिसे पिछले साल 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था.
Another Miss Oh: ये एक रोमांटिक कॉमेडी कोरियन ड्रामा है. जिसकी कहानी एक साउंड डायरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के दिन गायब हुई पत्नी को ढूंढ रहा है. इस हाल ही में MX Player रिलीज किया गया है.
Love In a Loop: ये ऑफिस रोमांटिक कॉमेडी चाइनीज ड्रामा है. जिसकी एक रूड और खुदपसंद बॉस के आसपास घूमती है. इस बॉस को अपनी एक फीमेल एम्प्लॉई से प्यार हो जाता है.
Begin Again: ये भी एक ऑफिस रोमांटिक कॉमेडी चाइनिज ड्रामा है. इसकी कहानी ऐसे व्यक्ति के आसपास घूमती है, जो एक कंपनी का सीईओ है और पारिवारिक दबाव के कारण शादी करके पिता बनना चाहता है.
Ghost Doctor: ये एक कोरियन मेडिकल ड्रामा है. जिसकी कहानी 2 जवान और काबिल डॉक्टरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें हर दिन अपनी जिंदगी में एक नई परेशानी का सामना करना पड़ता है.
Bhaukaal: मोहित रैना की ये एक्शन क्राइम वेब सीरीज MX Player पर काफी समय से ट्रेंड कर रही है. इसमें मोहित रैना के साथ अभिमन्यु सिंह, सिद्धांत कपूर, बिदिता बाग और प्रदीप नागर लीड रोल में हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.