Sunday, 7 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

शनिवार को वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने की कितनी कमाई? दो दिनों में हुआ मात्र इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 2: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 5 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. आइए फिल्म के दूसरे दिन यानी शनिवार के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ दूसरे दिन की कमाई

पहले दिन ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 7.50 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. बार करें दूसरे दिन की कमाई की तो, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने शनिवार को अबतक 17.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इस तरह फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹17.70 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹14.75 करोड़ हो गया है.

---Advertisement---

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विदेशों में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने दो दिनों में टोटल ₹2.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹19.70 करोड़ हो गया है.  

बंदर और पेद्दी से मुकाबला

वरुण की फिल्म के सामने बॉबी देओल की ‘बंदर’ और राम चरण की ‘पेद्दी’ जैसी फिल्में बनी हुई हैं. ऐसे में फिल्म को नुकसान भी झेलना पड़ रहा है. साउथ भाषाओं के अलावा ‘पेद्दी’ को हिंदी पट्टी में भी अच्छा रिस्पपॉन्स मिल रहा है.

---Advertisement---

क्या है फिल्म की कहानी?

बात करें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कहानी की तो इसमें वरुण धवन जस नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो असल में बानी (मृणाल ठाकुर) से शादी करने के बाद पिता बनकर एक हंसी-खुशी जिंदगी बिताना चाहता है. लेकिन बानी मां नहीं बनना चाहती वो अपने करियर को चुनती है.

कॉमेडी से भरपूर है फिल्म

ऐसे में बानी और जस तलाक लेने का फैसला करते हैं. जस को 6 महीने के सेपरेशन पीरियड में प्रीत (पूजा हेगड़े) से प्यार हो जाता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब जस को पता चलता है कि बानी और प्रीत दोनों ही उसके बच्चों की मां बनने वाली हैं. इसके बाद इसमें जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलता है.

---Advertisement---
First published on: Jun 06, 2026 10:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola