Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

दीपिका पादुकोण ही नहीं, इन एक्टर्स को भी फिल्मों में किया गया रिप्लेस

Actors Who Got Replaced in Movies: कुछ वक्त पहले ही दीपिका पादुकोण को फिल्म 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी ने रिप्लेस कर दिया था. इसके अलावा कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें शूटिंग शुरू होने के बावजूद फिल्म से बाहर किया गया. इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय  हैं. आइए जानते हैं उनकी पूरी लिस्ट

Actors Who Got Replaced in Movies: कुछ वक्त पहले ही दीपिका पादुकोण को फिल्म 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी ने रिप्लेस कर दिया था. इसके अलावा कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें शूटिंग शुरू होने के बावजूद फिल्म से बाहर किया गया. इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय  हैं. आइए जानते हैं उनकी पूरी लिस्ट

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'साइना' बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक है. इस फिल्म में साइना के किरदार के लिए पहले श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी. लेकिन बाद में उन्हें परिणीति चोपड़ा ने रिप्लेस कर दिया.

---Advertisement---

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में सुशांत सिंह राजपूत को लीड किरदार निभाना था. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय उनकी डेट्स फिल्म 'राब्ता' को दी जा चुकी थी, जिसकी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए. इसके बाद यह रोल अर्जुन कपूर ने निभाया.

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल के लिए पह चॉइस कैटरीना कैफ थीं. लेकिन उस समय उनकी हिंदी उतनी अच्छी नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें रिप्लेस कर दीपिका पादुकोण को यह रोल दिया गया.

---Advertisement---

साल 2003 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'मुन्ना भाई एम बी बी एस' में मुन्ना के रोल के लिए शाहरुख खान को चुना गया था. लेकिन कंधे की चोट होने की वजह से यह फिल्म छोड़नी पड़ी. इसके बाद यह रोल संजय दत्त को ऑफर किया गया.

साल 2003 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'चलते चलते' में शाहरुख खान के साथ लीड रोल के लिए ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक,सेट पर सलमान खान से जुड़े विवादों के कारण उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी. इसके बाद उनकी जगह रानी मुखर्जी को यह रोल ऑफर किया गया.  

---Advertisement---

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'कहो ना प्यार है' में लीड रोल के लिए सबसे पहले करीना कपूर को साइन किया गया था और उन्होंने कुछ सीन भी शूट किए थे. लेकिन मां बबीता और डायरेक्टर राकेश रोशन के बीच अनबन होने के कारण करीना को फिल्म छोड़नी पड़ी. इसके बाद यह रोल अमीषा पटेल को ऑफर किया गया.

कार्तिक आर्यन को फिल्म 'दोस्ताना 2' से शूटिंग शुरू होने के बावजूद बाहर कर दिया गया था. हालांकि धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से उन्हें  फिल्म से हटाने की वजह सामने नहीं आई है. लेकिन खबरों के मुताबिक इसकी  वजह 'प्रोफेशनल मतभेद' को बताया जा रहा है.

---Advertisement---
First published on: Sep 23, 2025 03:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो