Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Allu Sirish Wedding: अल्लू अर्जुन के भाई का शादी से पहले होगा रिसेप्शन, एक्टर ने लगाई वेडिंग डेट पर मुहर

Allu Sirish Wedding:साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर में इन दिनों जश्न का माहौल है. दरअसल, अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरिश जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ शादी करने वाले हैं. लेकिन उनकी शादी में एक बड़ा ट्विस्ट है, जो उनकी इस शादी को बेहद खास बना देगा. इसके बारे में खुद अल्लू सिरिश ने बताया है.

Allu Sirish Wedding:साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर में इन दिनों जश्न का माहौल है. दरअसल, अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरिश जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ शादी करने वाले हैं. लेकिन उनकी शादी में एक बड़ा ट्विस्ट है, जो उनकी इस शादी को बेहद खास बना देगा. इसके बारे में खुद अल्लू सिरिश ने बताया है.

अल्लू सिरिश ने पिछले साल ही हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ सगाई की थी. उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वो मार्च 2026 में शादी करेंगे.

---Advertisement---

हाल ही में उन्होंने अपने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं, जहां उनकी भतीजी और अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा अपने चाचा के लिए हल्दी कूटती दिखाई देती हैं.

वहीं, अब तेलुगु स्टार अल्लू सिरिश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की तारीख रिवील की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शादी से पहले वो फिल्म इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के लिए एक प्री-वेडिंग रिसेप्शन रखेंगे.

---Advertisement---

सिरिश ने अपनी पोस्ट पर लिखा, 'नयनिका और मैं 6 मार्च को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक प्राइवेट शादी करने वाले हैं. लेकिन हम 2 मार्च को अल्लू स्टूडियो में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए प्री-वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे.'

सिरिश ने दिसंबर में ही ऐलान कर दिया था कि वो गर्मियों में शादी करने वाले हैं. वहीं, अब वो सोशल मीडिया पर घर में चल रहे शादी के जश्न की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.

---Advertisement---

कुछ समय पहले ही सिरिश ने अपने भाई अल्लू अर्जुन के बच्चों, अरहा और अयान, और बॉबी की बेटी अन्विता के साथ एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वो अपने भतीजे-भतीजियों के साथ एक फेमस मीम को रीक्रिएट करते हुए दिख रहे हैं.

First published on: Feb 27, 2026 02:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola