Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक बार जरूर देख लें Divya Bharti की ये 5 शानदार फिल्में, पांचों यूट्यूब पर फ्री

Divya Bharti Movies: आज 25 फरवरी को बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिव्या भारती की बर्थ एनिवर्सरी है. महज 19 की उम्र में दिव्या भारती ने वो कर दिखाया था, जो आजतक कोई हीरोइन नहीं कर पाई. अपने 2 साल के बॉलीवुड करियर में दिव्या भारती ने लगातार 21 हिट फिल्में दीं, जो आज भी एक रिकॉर्ड है. आज हम आपके लिए दिव्या भारती की 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Divya Bharti Movies: आज 25 फरवरी को बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिव्या भारती की बर्थ एनिवर्सरी है. महज 19 की उम्र में दिव्या भारती ने वो कर दिखाया था, जो आजतक कोई हीरोइन नहीं कर पाई. अपने 2 साल के बॉलीवुड करियर में दिव्या भारती ने लगातार 21 हिट फिल्में दीं, जो आज भी एक रिकॉर्ड है. आज हम आपके लिए दिव्या भारती की 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Deewana- साल 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ एक जबरदस्त रोमांटिक एक्शन फिल्म हैं, जिसमें ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाहरुख खान लीड रोल में हैं. ये शाहरुख की पहली फिल्म थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. ये फिल्म 1992 की बेटा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. फिल्म ने 17 करोड़ की कमाई की.

---Advertisement---

Dil Aashna Hai- साल 1992 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान और दिव्या भारती लीड रोल में हैं. फिल्म में एक कैबरे डांसर की कहानी है, जिसे पता चलता है कि उसे गोद लिया गया था और उसकी सगी मां अभी जिंदा है. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.

Vishwatma- विश्वात्मा साल 1992 की सुपरहिट एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह, चंकी पांडे, दिव्या भारती, सोनम, ज्योत्सना सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं. इस फिल्म गाना "सात समुन्दर" उस साल का बहुत बड़ा चार्टबस्टर बना था और आज भी बेहद पसंद किया जाता है. बॉलीवुड में दिव्या भारती की ये पहली फिल्म थी.

---Advertisement---

Balwaan- एक्शन और ड्रामा से भरपूर साल 1992 की इस फिल्म में सुनील शेट्टी और दिव्या भारती लीड रोल में हैं. फिल्म अर्जुन नाम के एक ईमानदार पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाद में परिवार की मौत का बदला लेने जेल से निकल जाता है.

Shola Aur Shabnam- शोला और शबनम दिव्या भारती और गोविंदा की सुपरहिट फिल्म है. इसमें दिव्या नाम की लड़की करण से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है लेकिन एक कुख्यात गैंगस्टर का भाई, बाली भी उसे चाहता है.

---Advertisement---
First published on: Feb 25, 2026 11:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola