---विज्ञापन---
युजवेंद्र चहल के तलाक पर पहली बार पिता ने तोड़ी चुप्पी, बेटे की शादी को लेकर कह दी चौंकाने वाली बात
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से तलाक के बाद चहल ने पहली बार खुलकर उस मुश्किल दौर पर बात की, वहीं अब उनके पिता ने भी बेटे की टूटी शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. चहल और उनके पिता के बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
तलाक और रिश्तों पर कही ये बात
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चहल ने तलाक और रिश्तों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, कि शादी को लेकर कोई भी पहले से ये तय नहीं कर सकता, कि कौन सा रिश्ता आगे चलकर सफल होगा, और कौन नहीं. चहल ने कहा, 'अगर कोई मुझे पहले से लिखकर दे दे कि यही इंसान जिंदगीभर सही रहेगा, तभी कुछ कहा जा सकता है. रिश्तों का भविष्य कोई नहीं जानता.'
'समाज में तलाक को किया जाता है जज'
चहल ने ये भी माना कि हमारे समाज में तलाक को आज भी बहुत जज किया जाता है. लोग बिना पूरी सच्चाई जाने किसी एक को सही और दूसरे को गलत ठहराने लगते हैं. उनके मुताबिक, ऐसे समय में सबसे मुश्किल होता है लोगों की राय, ताने और जजमेंट से बाहर निकलना.
चहल के पिता ने बेटे की शादी-तालक पर दी राय
अब पहली बार चहल के पिता केके चहल ने भी बेटे की शादी और तलाक पर अपनी राय दी है. उन्होंने साफ कहा कि शादी सिर्फ दो लोगों का रिश्ता नहीं, बल्कि समझदारी का साथ है. अगर दो लोग एक-दूसरे को समझ नहीं पाते, तो साथ रहना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा, 'शादी का मतलब है, साथ रहना और एक-दूसरे को समझना. जब समझ ही नहीं होगी, तो रिश्ता कैसे चलेगा?'
समाज और रिश्तेदारों पर कसा तंज
चहल के पिता ने समाज और रिश्तेदारों पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि लोग समाज के डर से जीते हैं, जबकि असल में वही समाज मुश्किल वक्त में साथ नहीं खड़ा होता. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जब तक चहल इंडिया के लिए नहीं खेला था, तब तक कोई रिश्तेदार नहीं था. जैसे ही वो इंडिया के लिए खेलने लगा, हर दिन नया रिश्तेदार सामने आने लगा.'
सोशल मीडिया पर बयान वायरल
सोशल मीडिया पर ये बयान खूब वायरल हो रहा है. कई फैंस चहल और उनके पिता की बातों से सहमत नजर आए. लोगों का कहना है, कि चहल ने रिश्तों, समाज और दिखावे पर बिल्कुल सच्ची बात कही है. बता दें, चहल और धनश्री ने साल 2020 में शादी की थी. शादी के करीब पांच साल बाद 2025 में दोनों का तलाक हो गया था. तलाक के बाद दोनों को सोशल मीडिया पर काफी जजमेंट और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.