---विज्ञापन---
टेबल साफ करने वाला लड़का बना बॉलीवुड का स्टार, 24 की उम्र में खरीदा अपने सपनों का घर
Bollywood Star Success Story: बॉलीवुड में अर्श से फर्श और फर्श से अर्श तक की कई कहानियां देखने और सुनने को मिलती हैं. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर की सफलता की कहानी बताने वाले हैं. इस एक्टर ने 16 साल की उम्र से नौकरी करना शुरू कर दिया था, जहां इस एक्टर ने एक कॉफी शॉप में टेबल साफ करने का काम किया और अपने परिवार का सहारा बना. वहीं, 8 साल बाद इस एक्टर ने 24 साल की उम्र में अपने सपनों का घर खरीदा, इसके कुछ साल बाद ही ये लड़का बॉलीवुड का स्टार बन गया.
कौन हैं ये बॉलीवुड स्टार?
हम जिस बॉलीवुड स्टार की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि विक्रांत मैसी हैं, जिन्होंने 'मिर्जापुर', '12th फेल' और 'सेक्टर 36' जैसी हार्ट-हीटिंग और हिट फिल्में दी हैं. एफएलओ बैंगलोर को दिए एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने अपनी कई सारी पुरानी यादों को ताजा किया है.
मिडिल क्लास परिवार से...
विक्रांत ने कहा, 'लाइफ में स्टेबिलिटी हमारे लिए बहुत जरूरी थी. मैं एक मिडिल क्लास परिवार से आता हूं, मैंने 16 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था, और कोई भी समझदार 16 साल का लड़का अपने घर के आराम से बाहर निकलकर पैसे कमाने या शायद नौकरी करने या किसी कॉफी शॉप में टेबल साफ करने का काम नहीं करेगा.'
मैं बहुत आभारी...
विक्रांत ने आगे कहा, 'ऐसा करने का एक कारण यह था कि मुझे अपनी पढ़ाई का खर्च उठाना था, अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहारा देना था. मुझे खुशी है, मैं बहुत आभारी हूं कि जीवन ने वह मोड़ लिया क्योंकि वो नहीं होता, मैं वह नहीं होता जो मैं आज हूं.'
24 साल की उम्र में...
विक्रांत ने कहा, 'जब मैंने 24 साल की उम्र में अपना पहला छोटा सा घर खरीदा, तो मैंने अपनी मां की उस विश लिस्ट की एक बहुत ही खास इच्छा को पूरा कर दिया था. 'चाहे कुछ भी हो जाए, कम से कम तुम्हारे पास वापस आने के लिए एक घर तो होगा.'
यह बताने में शर्म...
विक्रांत ने आगे कहा, 'जब मैं घर से बाहर निकलता, तो देखता कि मेरे दोस्त मैदान में खेल रहे हैं. वे पूछते, 'कहां जा रहे हो?' और मैं कहता, 'कहीं जा रहा हूं.' और वे कहते, 'चलो, क्रिकेट या फुटबॉल खेलते हैं.' और सच में आपके पास कोई जवाब नहीं होता क्योंकि उस छोटी उम्र में आपको अपने दोस्तों या दुनिया को यह बताने में शर्म आती है कि आप पैसे कमाने के लिए बाहर जा रहे हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.