Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

रिसेप्शन से पहले सरप्राइज! विजय-रश्मिका का दिखा रोमांटिक बॉन्ड, क्या आपने देखी ‘मेड फॉर ईच अदर’ केमिस्ट्री?

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Reception: शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है, दोनों का लेटेस्ट ऐड वीडियो, जिसमें कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे 'मेड फॉर ईच अदर' कहकर शेयर कर रहे हैं.

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Reception: शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है, दोनों का लेटेस्ट ऐड वीडियो, जिसमें कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे 'मेड फॉर ईच अदर' कहकर शेयर कर रहे हैं.

विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. अब कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला है, जिसे लेकर पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

---Advertisement---

इसी बीच दोनों का एक नया विज्ञापन सामने आया है, जो उन्होंने फेमस वेडिंग वियर ब्रांड Manyavar Mohey के लिए शूट किया है. ये कैंपेन 'मेड फॉर ईच अदर' थीम पर आधारित है. ऐड को एक वेडिंग-थीम म्यूजिकल फिल्म की तरह बनाया गया है, जिसमें मॉडर्न रिश्तों की छोटी-छोटी नोकझोंक, ह्यूमर और इमोशन को खूबसूरती से दिखाया गया है.

वीडियो की शुरुआत हल्की-फुल्की तकरार से होती है, और फिर कहानी धीरे-धीरे इमोशनल अंडरस्टैंडिंग और प्यार तक पहुंचती है. स्क्रीन पर विजय और रश्मिका की बॉन्डिंग इतनी नेचुरल लगती है, कि फैंस इसे रियल लाइफ रोमांस से जोड़कर देख रहे हैं.

---Advertisement---

रश्मिका ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, कि शूटिंग के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा मजा आया, क्योंकि सेट पर सिर्फ वही दोनों थे, और उन्होंने खूब मस्ती की. वहीं, रिसेप्शन को लेकर भी एक अहम अपडेट सामने आया है.

'टीम विरोश' की ओर से इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर बताया गया है, कि रिसेप्शन अब पूरी तरह इनविटेशन ओनली इवेंट रहेगा. पहले से तय गेस्ट लिस्ट को और छोटा कर दिया गया है. इसकी वजह सुरक्षा और भीड़ को कंट्रोल करना बताया गया है.

---Advertisement---

बयान में कहा गया है, कि देशभर से मिल रहे प्यार और उत्साह को देखते हुए, पुलिस और अधिकारियों की सलाह पर ये फैसला लिया गया है. कपल, मेहमानों और आम लोगों की सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी जा रही है.

कुल मिलाकर, शादी के बाद विजय और रश्मिका न सिर्फ अपने रोमांटिक ऐड को लेकर बल्कि अपने सादे और समझदारी भरे फैसलों की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं.

---Advertisement---
First published on: Mar 02, 2026 03:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola