---विज्ञापन---

विद्या बालन का ऑन-स्क्रीन हैंडसम पति फिल्मों से हुआ छूमंतर; अब हो गई ऐसी हालत

Actor Birthday Special: बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में अपना नाम और पहचान बनना जितना मुश्किल है, उतना ही आसान अपना बना बनाया करियर बर्बाद कर लेना है. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं कि जिसका इंडस्ट्री में तेजी से उभरते स्टार में शामिल था. लेकिन फिर एक विवाद ने इस एक्टर की पूरी जिंदगी को तबाह कर दिया.

कौन हैं वो एक्टर?

  हम बॉलीवुड के जिस एक्टर के बारे में आपको बताने वाले हैं, वो कोई नहीं बल्कि शाइनी अहूजा हैं. जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही लोगों के बीच अपनी एक मजबूत पहचान बाल ली थी.

---Advertisement---

कितना पढ़े-लिखें हैं शाइनी?

शाइनी आहूजा का जन्म 15 मई 1975 को नई दिल्ली में हुआ. उनके पिता इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में भी एडमिशन लिया, लेकिन वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए.

एड फिल्म में किया काम एक्टर बनने के लिए शाइनी आहूजा ने थिएटर रुख किया. जहां उनकी मुलाकात मशहूर थिएटर गुरु बैरी जॉन से हुई. यहां उन्होंने एक्टिंग सिखी, जिसके बाद उन्होंने एड फिल्म में काम किया.

---Advertisement---

  शाइनी का फिल्मी करियर इसी दौरान डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की नजर शाइनी पर पड़ी और उन्होंने अपनी फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लिए उन्हें चुन लिया. फिल्म में उनकी एक्टिंग ने सभी का ध्यान खींच लिया और इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों काम किया, जिसमें कंगना के साथ'गैंगस्टर', 'वो लम्हे' और विद्या बालन के साथ 'भूल भुलैया' जैसी फिल्में शामिल है.

  अब हो गई ऐसी हालत इसके बाद शाइनी पर उनकी नौकरानी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. इस विवाद ने उनका पूरा करियर और घर बर्बाद कर दिया. कोर्ट ने उन्हें दोषी करार कर 7 साल की सजा सुनाई. इसके बाद से ही वो फिल्मों से दूर हैं. कुछ महीने पहले खबर आई थी कि शाइनी अब फिलीपींस में रहते हैं और वहां कपड़ों का बिजनेस करते हैं.

First published on: May 14, 2026 11:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.