Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने की ‘रणबीर कपूर’ के ‘एनिमल’ की नकल? ट्रेलर में न्यूड लुक पर ट्रोल हुए ‘यश’

यश स्टारर 'Toxic' के ट्रेलर में उनका एक न्यूड सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस सीन के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने यश के लुक की तुलना रणबीर कपूर की 'Animal' से की. जहां कुछ लोगों ने यश को ट्रोल किया, वहीं कुछ फैंस उनके सपोर्ट में भी नजर आए.

यश स्टारर फिल्म 'Toxic' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है.दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, मेकर्स ने 8 अगस्त को भव्य स्तर पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि, 'Toxic' के ट्रेलर में यश का एक सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस सीन में वह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह हाथ में बोतल लेकर खड़े नजर आ रहे हैं.  

एनिमल की कॉपी है ये न्यूड सीन?

हालांकि, यश के इस सीन के वायरल होने के बाद लोग इसकी तुलना रणबीर कपूर की फिल्म 'Animal' से कर रहे हैं. इतना ही नहीं, फिल्म में दिखाई जा रही हिंसा की भी लोग रणबीर कपूर की 'Animal' से तुलना कर रहे हैं. दरअसल, 'Animal' में एक सीन है, जिसमें रणबीर कपूर शर्टलेस नजर आते हैं. इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

---Advertisement---

टॉक्सिक ने की एनिमल की नकल

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "यश ने रणबीर की नकल करने और उनसे इंस्पिरेशन लेने में PhD कर ली है." दूसरे ने लिखा, "इस सीन को देखकर मुझे 'Animal' में रणबीर कपूर का सीन याद आ गया."

न्यूड सीन की नकल पर ट्रोल हुए यश

यश के इस न्यूड सीन पर एक और फैन ने लिखा, "क्या 'Animal' से नकल की है?" दूसरे ने लिखा, "भाई को लगता है कि वह रणबीर कपूर हैं।" हालांकि, एक यूजर ने यश का सपोर्ट करते हुए लिखा, "यश रणबीर को दिखाएंगे कि असली Animal कैसा दिखता है."

---Advertisement---

यश ने किया है फिल्म टॉक्सिक का निर्माण

बता दें कि फिल्म KVN Productions और Monster Mind Creations के बैनर तले बनी है. फिल्म को यश ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म गोवा के क्राइम अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर बनी है. इस मूवी में यश डबल रोल में नजर आएंगे.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म में यश राया की भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा, नयनतारा गंगा की भूमिका में, कियारा आडवाणी नादिया की भूमिका में, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ की भूमिका में, रुक्मिणी वसंत मेलिसा की भूमिका में और तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: Aug 09, 2026 10:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola