---विज्ञापन---
Comedy Series: OTT पर इस वीकेंड परिवार के साथ एंजॉय करें ये 10 सीरीज, IMDB पर मिली है तगड़ी रेटिंग
फैमिली ड्रामा चाहें फिल्में हो या फिर वेब सीरीज अक्सर ही लोगों को पसंद आती हैं. वहीं, इन दिनों ओटीटी पर तमाम ऐसी शानदार वेब सीरीज मौजूद हैं, जिसमें खूब एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. ये सीरीज कॉमेडी, फैमिली ड्रामा, शानदार कहानी और बेहतरीन रेटिंग वाली हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में जिन्हें आप इस वीकेंड ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.
गुल्लक
लिस्ट में पहला नाम वेब सीरीज 'गुल्लक' का है. यह एक बेहतरीन फैमिली ड्रामा सीरीज है, जिसके अभी तक 4 सीजन आ चुके हैं और पांचवा सीजन जून में आने वाला है. सीरीज की कहानी एक मिडिल क्लास फैमिली 'मिश्रा परिवार' के बारे में है. 9.1 रेटिंग वाली इस सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं.
पंचायत
वेब सीरीज 'पंचायत' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है और इसके अभी तक 4 सीजन आ चुके हैं और जल्द ही अगला सीजन आने वाला है, जिसको लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज की कहानी एक शख्स अभिषेक के बारे में है, जो इंजीनियरिंग करने के बाद उत्तर प्रदेश के गांव फुलेरा में ग्राम पंचायत सचिव बन जाता है. इसके बाद उस गांव की राजनीति, मजेदार कहानी, कॉमेडी आदि देखने को मिलती है. 8.9 रेटिंग वाले इस शो को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ये मेरी फैमिली
'ये मेरी फैमिली' वेब सीरीज में 90 के दशक के एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी को दिखाया गया है. इस सीरीज के भी चार सीजन आ चुके हैं, जिसमें से पहले सीजन में गुप्ता परिवार की कहानी दिखाई गई है. इस शो को IMDb पर 8.9 की रेटिंग मिली है और इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
परमानेंट रूममेट्स
'परमानेंट रूममेट्स' एक कॉमेडी सीरीज है, जिसके तीन सीजन आ चुके हैं. यह मिकेश और तान्या के बारे में है, जो कि काफी सालों से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद साथ रहने का फैसला करते हैं. इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं और इस बीच कई उतार चढ़ाव आते हैं. इस शो को IMDb पर 8.6 की रेटिंग मिली है और इसे भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें.
टीवीएफ ट्रिपलिंग
लिस्ट में वेब सीरीज 'टीवीएफ ट्रिपलिंग' भी है. यह सीरीज तीन भाई बहनों के बारे में है, जो अपनी अपनी लाइफ में अलग अलग परेशानियों से जूझ रहे होते हैं और फिर तीनों एक साथ एक रोड ट्रिप पर निकल जाते हैं. इस शो के तीन सीजन आ चुके हैं और इसे IMDB पर 8.5 की रेटिंग मिली है. इस शो को जी5 पर देख सकते हैं.
द आम आदमी फैमिली
'द आम आदमी फैमिली' वेब सीरीज भी एक कॉमेडी ड्रामा है, जो कि एक मिडिल क्लास फैमिली के बारे में है. इस शो में मां-पापा, दो बच्चे और एक दादी दिखाए गए हैं. 8.4 की रेटिंग वाले इस शो को आप जी5 पर देख सकते हैं.
व्हाट द फोक्स
'व्हाट द फोक्स' वेब सीरीज एक कपल के बारे में है. इस सीरीज में दोनों की लाइफ में शादी के बाद आने वाले बदलाव के बारे में दिखाया गया है. शो को IMDB पर 8.3 की रेटिंग मिली है और इसके कुल 4 सीजन हैं, जिसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
ह्यूमरसली योर्स
'ह्यूमरसली योर्स' एक स्टैंड अप कॉमेडियन विपुल गोयल के बारे में है, जिसे अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस शो को 8.2 की रेटिंग मिली है और इसके अभी तक 3 सीजन आ चुके हैं. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.
सिंगल पापा
कुणाल खेमू स्टारर वेब सीरीज 'सिंगल पापा' नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. इस सीरीज का अभी तक एक ही सीजन आया है, जिसमें 6 एपिसोड्स हैं. यह कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो एक अनाथ बच्चे को गोद लेता है और उसकी जिम्मेदारी उठाता है. इस शो को 8 रेटिंग मिली है.
डीकपल्ड
लिस्ट के आखिर में 'डीकपल्ड' वेब सीरीज का नाम है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह सीरीज गुड़गांव के एक अमीर कपल के बारे में है. जो तलाक लेने का फैसला लेते हैं, लेकिन अपने बच्चे के कारण वह एक ही घर में रहते हैं. इस शो को 7.9 की रेटिंग मिली है.