Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण- जान्हवी कपूर की ‘पेद्दी’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले दिन हुई इतनी कमाई

Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण- जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की.

---विज्ञापन---

Peddi Box Office Collection Day 1

Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण-जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई तय की है. पेड प्रीव्यूज के आंकड़ों को जोड़े तो फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. साउथ भाषाओं के साथ हिंदी में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ बटोरें.

पहले दिन ‘पेद्दी’ ने कितनी कमाई की?

Sacnilk के मुताबिक, राम चरण की फिल्म पेड्डी ने पहले दिन अपने 12,412 शो में ₹51.00 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही इंडिया में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹82.49 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹69.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने पहले दिन कुल ₹30.00 करोड़ का बिजनेस किया है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹112.49 करोड़ हो गया है. रिलीज से एक दिन पहले बुधवार को फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे गए थे, जिनसे पेद्दी ने 18.50 करोड़ रुपये थे. इस तरह पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई को लेकर इंडिया में फिल्म ने अबतक ₹69.50 करोड़ कमाए हैं.

---विज्ञापन---

5 भाषाओं में रिलीज हुई ‘पेद्दी’

बता दें ‘पेद्दी’ मूल रूप से तेलुगु भाषा की फिल्म है. लेकिन इसे पैन इंडिया तेलुगु सहित हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषाओं में भी रिलीज किया गया है. सबसे ज्यादा फिल्म ने तेलुगु भाषा में कमाई की है.

  • ‘पेद्दी’ तेलुगु: 47.20 करोड़ रुपये
  • ‘पेद्दी’ हिंदी: 3 करोड़ रुपये
  • ‘पेद्दी’ तमिल: 45 लाख रुपये
  • ‘पेद्दी’ कन्नड़: 25 लाख रुपये
  • ‘पेद्दी’ मलयालम: 10 लाख रुपये

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी में एक गांव की एकता और संघर्ष को खेलों के जरिए दिखाया गया है. इसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया गया है. फिल्म में राम चरण-जान्हवी कपूर के अलावा जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी लीड रोल में हैं. इसका बजट लगभग 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2026 11:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola