Friday, 5 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi Box Office Day 2 Prediction: ‘राम चरण’ की फिल्म ने पहले दिन उड़ाया गर्दा, जानें दूसरे दिन कैसा रहेगा ‘पेड्डी’ का हाल

Peddi Box Office Prediction Day 2:बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. वहीं, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दूसरे दिन भी इसी तरह से शानदार कलेक्शन करेगी.

---विज्ञापन---

Peddi
Peddi

Peddi Box Office Prediction Day 2: बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी'(Peddi) सिनेमाघरों में 4 जून 2026 को रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और इस मूवी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म को ओपनिंग डे पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसके साथ ही लोग मूवी को काफी पसंद भी कर रहे हैं. यह मूवी तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषा के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है. वहीं, जैसा कि मूवी ने ओपनिंग डे ताबड़तोड़ कमाई की है, तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर कि यह शुक्रवार को कितनी कमाई कर सकती है.

पहले दिन पेड्डी ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण की पेड्डी ने पहले दिन 12, 412 शो के साथ 51.00 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके अलावा पेड्डी ने पेड़ प्रीव्यू के साथ 18.50 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने ओपनिंग डे पर 69.50 करोड़ का भारत में कुल कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा इस फिल्म ने दुनिया भर में 112.49 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

ओपनिंग डे पर पांच अलग भाषाओं में पेड्डी ने किया इतना कलेक्शन

बता दें कि यह मूवी मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी है. लेकिन फिल्म को कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है. इस मूवी ने गुरुवार को हिंदी में 3 करोड़ कमाए और कन्नड़ में 25 लाख, मलयालम में 10 लाख, तमिल में 45 लाख और सबसे ज्यादा तेलुगु में 47.20 करोड़ का कलेक्शन किया है.

दूसरे दिन कितनी हो सकती है ‘पेड्डी’ की कमाई

वहीं, फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन को लेकर बात करें तो जिस तरह से इस फिल्म का बज बना हुआ है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अंदाजन शुक्रवार को 60 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि फाइनल डाटा आने के बाद ही इसको लेकर कुछ कहा जा सकता है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

फिल्म को लेकर बात करें तो पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है. इसकी कहानी एक गांव के बारे में है. वहीं, मूवी में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी, जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आए हैं. मूवी रिपोर्ट्स के मुताबिक 350 करोड़ के बड़े बजट में तैयार की गई है.

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण- जान्हवी कपूर की ‘पेद्दी’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले दिन हुई इतनी कमाई

---विज्ञापन---

First published on: Jun 05, 2026 06:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola