Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘भाभीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर ‘शिल्पा शिंदे’ ने लगाया था झूठा आरोप, सालों बाद खुले राज पर मेकर की पत्नी ने किया कॉल

Entertainment News Live In Hindi:टीवी शो भाभीजी घर पर हैं कि एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने शो के प्रोड्यूसर पर लगाए हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट मामले को झूठा बताया है. राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ ने ओपनिंग डे पर भारत में धमाकेदार शुरुआत की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Shilpa Shinde
Shilpa Shinde

Entertainment News Live In Hindi: भाभीजी घर पर हैं टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है. इस शो की लीड एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे बीते कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने सालों पहले यह शो बीच में छोड़ दिया था और शो के प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया था. जिसको लेकर हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि यह एक झूठा आरोप था. जिसके बाद से चारों ओर चर्चा हो रही है और कुछ लोगों का कहना है कि शिल्पा ने अपनी पेमेंट पाने के लिए ऐसा किया. तो कुछ का कहना है कि यह उन्होंने गलत किया. वहीं, अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके पास प्रोड्यूसर की पत्नी का कॉल आया था, जब उन्होंने स्वीकार किया कि ये एक झूठा आरोप था.

शिल्पा शिंदे के खुलासे के बाद मेकर्स ने किया था कॉल

दरअसल, शिल्पा ने IANS से इस पूरे मुद्दे पर खुलकर बात की. उन्होंने दावा किया कि भारती के पॉडकास्ट में उनके कबूलनामे के बाद प्रोड्यूसर संजय कोहली और उनकी पत्नी से बात हुई और उन्होंने उन्हें थैंक्यू कहा. एक्ट्रेस बोलीं, ” मैंने उनसे बात की. उन्होंने मुझसे कहा कि लोग जो चाहें कहें, कहने दो. उन्होंने मुझे थैंक्यू देने के लिए फोन किया था. मैंने उनसे कहा कि हम दोनों ही सच्चाई जानते हैं और मुझे सच बोलने से डर नहीं लगता. मैं बस एक मिसाल कायम करना चाहती थी कि किसी को भी सच बोलने से डरना नहीं चाहिए. बदकिस्मती से कई लोग ऐसी सिचुएशन और विरोध के डर से चुप हो जाते हैं.

---विज्ञापन---

पेड्डी ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

राम चरण स्टारर फिल्म पेड्डी गुरुवार 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ का कलेक्शन किया है और पेड प्रीव्यू में इसने 18.50 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने सिर्फ एक दिन में भारत में 69.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इसने 112.49 करोड़ की कमाई कर ली है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

22:44 (IST) 5 Jun 2026
Entertainment Live News: राम चरण की पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Peddi Box Office Collection Day 2: राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर पैन-इंडिया स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. पहले दिन की ऐतिहासिक ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए रखी है और भारत में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:45 (IST) 5 Jun 2026
Entertainment Live News: 'बालन - द बॉय' का दमदार ट्रेलर आउट; दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

अजय देवगन, सूर्या और नागा चैतन्य जैसे दिग्गजों द्वारा सराही गई फिल्म 'बालन - द बॉय' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. पहचान और अस्तित्व के संघर्ष पर आधारित यह बेहद भावुक फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

https://www.instagram.com/reel/DZNSxXpIB1c/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

18:38 (IST) 5 Jun 2026
Entertainment Live News: कॉम्प्रोमाइज पर भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल खोल गए Khesari,

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गलियारे से एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है. अपनी बेबाक गायकी और एक्टिंग के लिए मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इस बार अपनी ही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस को कटघरे में खड़ा कर दिया है. पूरी खबर यहां पढे़ें...

17:19 (IST) 5 Jun 2026
Entertainment Live News: इस टॉप एक्ट्रेस के बाथरूम से मिला काला धन और खत्म हो गया करियर!

60 और 70 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक टॉप एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने रातों-रात उनका पूरा करियर तबाह कर दिया. स्टारडम के शिखर पर बैठी इस एक्ट्रेस के घर जब अचानक इनकम टैक्स का छापा पड़ा तो उनके आलीशान घर के बाथरूम से कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:46 (IST) 5 Jun 2026
Entertainment Live News: टिकट बुक करने से पहले जान लें कैसी है फिल्म 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai'

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' आज 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को ट्विटर पर दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:12 (IST) 5 Jun 2026
Entertainment Live News:Youtube पर मुफ्त में देखें ये 7 दिमाग देने वाली थ्रिलर फिल्में

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसे तो बेहतरीन कंटेंट की भरमार है. कुछ लोग कॉमेडी देखना पसंद करते हैं, तो कोई रोमांटिक फिल्में देखना पसंद करते हैं. हालांकि कुछ ऐसे दर्शक भी हैं, जो कि क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है. जिन फिल्मों में हर कुछ मिनटों में ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं, इस तरह के कंटेंट को अक्सर लोग खोजते हैं. वहीं आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही मूवीज लेकर आए हैं, जिनकी कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है. इतना ही नहीं इन मूवीज को आप यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं.तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:31 (IST) 5 Jun 2026
Entertainment Live News: The Kerala Stor 2 का टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फैमिली ड्रामा चाहें फिल्में हो या फिर वेब सीरीज अक्सर ही लोगों को पसंद आती हैं. वहीं, इन दिनों ओटीटी पर तमाम ऐसी शानदार वेब सीरीज मौजूद हैं, जिसमें खूब एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. ये सीरीज कॉमेडी, फैमिली ड्रामा, शानदार कहानी और बेहतरीन रेटिंग वाली हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में जिन्हें आप इस वीकेंड ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jun 05, 2026 09:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola