Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर चुपके से रिलीज हुई ये इन्वेस्टिगेटिंग थ्रिलर फिल्म हो रही ट्रेंड, कहानी में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. वहीं, बहुत कम ऐसी कहानियां होती हैं,जो ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. कुछ फिल्में अपनी कहानी और जबरदस्त थ्रिलर को लेकर दुनिया भर में खूब ट्रेंड करती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. वहीं, बहुत कम ऐसी कहानियां होती हैं,जो ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. कुछ फिल्में अपनी कहानी और जबरदस्त थ्रिलर को लेकर दुनिया भर में खूब ट्रेंड करती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वो 2026 में रिलीज हुई थी. यह एक तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर मूवी है. यह एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो कि एक क्राइम रिपोर्टर बनने का सपना देखता है.

---Advertisement---

हम बात कर रहे हैं फिल्म मृथ्युंजय की. जिसका निर्देशन हुसैन शाह ने किया है. फिल्म में श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म ऐसे तो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लेकिन अब यह ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 9.30 करोड़ का कलेक्शन किया था.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो एक जय नाम के लड़के के बारे में है, जो अखबार में शोक संदेश लिखने का काम करता है. लेकिन वह एक क्राइम रिपोर्टर बनना चाहता है. जिसके बाद वह अच्युत शर्मा ने एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत की जांच करने का फैसला करता है.

---Advertisement---

इस बीच जय अच्युत शर्मा की बेटी से मिलता है और उसके पिता की हत्या के मामले को सुलझाने का वादा करता है. क्योंकि जय का मानना है कि यह एक मर्डर है ना कि कोई दुर्घटना.

वहीं, इस हत्या की मामले की जांच एसीपी सीता करती हैं, लेकिन बड़े ऑफिसर्स इस मामले को दबाने की कोशिश करते हैं. इसके बाद शुरू होता है जय और कॉन्ट्रैक्ट किलर साधु के बीच चूहे बिल्ली का खेल.

---Advertisement---

बता दें कि फिल्म एक इन्वेस्टिंग थ्रिलर है, जो कि नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को IMDB पर 6.5 की रेटिंग मिली है.

First published on: Apr 09, 2026 03:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola