---विज्ञापन---
जमील जमाली या मेजर इकबाल नहीं ये स्टार है ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस का कारण, जलते कंटेनर्स के बीच दिए शॉट, साथी ने खोला राज
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से यह धमाल मचा रही है. फिल्म ने 16 दिनों में दुनिया भर में 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. वहीं, इस मूवी में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन, संजय दत्त जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. हर एक एक्टर ने अपने किरदार पर कड़ी मेहनत की है. लेकिन हाल ही में फिल्म से जुड़े एक शख्स ने धुरंधर 2 की सफलता का श्रेय एक एक्टर को दिया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से यह धमाल मचा रही है. फिल्म ने 16 दिनों में दुनिया भर में 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. वहीं, इस मूवी में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन, संजय दत्त जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. हर एक एक्टर ने अपने किरदार पर कड़ी मेहनत की है. लेकिन हाल ही में फिल्म से जुड़े एक शख्स ने धुरंधर 2 की सफलता का श्रेय एक एक्टर को दिया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
दरअसल, रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल में नजर आए हैं. उन्होंने मूवी में हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी का रोल किया है. वह मूवी में भारतीय स्पाई के रोल में नजर आए हैं, जो कि पाकिस्तान जाता है और वहां की गैंग में शामिल होकर राजनीति में भी अपना पांव जमाता है. इस मूवी में दिखाया गया है कि किस तरह से हमजा पाकिस्तान के आतंकवादियों का सफाया करता है. फिल्म में कई खतरनाक एक्शन सींस भी देखने को मिले हैं, जिसमें साफ तौर पर रणवीर सिंह का डेडिकेशन देखने को मिलता है.
वहीं हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने धुरंधर 2 के बिहाइंड द सींस को लेकर बातचीत की है. उन्होंने रणवीर सिंह की मेहनत और डेडीकेशन को लेकर खुलासा किया है. करणदीप ने कहा, "हम लुधियाना के बाहर इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री के आसपास था. वहां दूर-दूर तक एक भी पेड़ या छांव नहीं थी. आस पास की हर मेटल की सतह से गर्मी निकल रही थी. एक तरफ गाड़ियां थीं, दूसरी ओर कंटेनर और पास में ही मालगाड़ियां खड़ी थी. हम इस सबके बीच में शूटिंग कर रहे थे. फाइट सीक्वेंस के वक्त रणवीर एक कंटेंनर से दूसरे कंटेनर पर कूद रहे थे. गर्मी की वजह से वो कंटेनर सच में तप रहे थे. हम हर दिन रणवीर पर जितना खून इस्तेमाल करते थे, वो यकीन के बाहर था. हमने एक हफ्ते में खून(नकली खून) की पूरी बाल्टी खत्म कर दी थी."
उन्होंने आगे बताया, " पंखे और एसी वहां थे, लेकिन गर्मी इतनी थी कि कुछ भी काम नहीं कर रहा था. इतनी तपिश थी कि हम ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे थे. एक विग का अपना वजन और गर्मी होती है, उसे 47 डिग्री में पहनना बिल्कुल वैसा ही है जैसे वुलेन कैप को पहनना. मेकअप आर्टिस्ट की बातों से साफ जाहिर होता है कि रणवीर ने अपने रोल के लिए कड़ी मेहनत की है. क्योंकि फिल्म में जैसा कि दिखाया गया है कि रणवीर सिंह लंबे बालों में दिखे हैं. साथ ही वह हर वक्त पठानी सूट, लेदर की जैकेट में भी नजर आए हैं, जो कि गर्मी में शूटिंग के वक्त परेशान करने वाला है. हालांकि इन सभी के बाद भी एक्टर ने शानदार काम किया है और अपने काम के लिए लोगों की जमकर तारीफें बटोंरी है.
बता दें कि धुरंधर 2 चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इस मूवी ने जैसा कि सिर्फ 16 दिनों में 1523.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसने भारत में 959.37 करोड़ कमा लिए हैं और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1148.58 करोड़ का कर लिया है. यह मूवी जल्द ही अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जिसने दुनिया भर में 1742 करोड़ की कमाई की थी. सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में अभी भी आमिर खान की दंगल लिस्ट में नंबर वन पर है.
धुरंधर 2 साल 2025 की मूवी धुरंधर की सीक्वल है. जिसने दुनिया भर में 1300 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी खूब ट्रेंड कर रही है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे. वहीं पहले पार्ट में अक्षय खन्ना भी दिखाई दिए थे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.