---विज्ञापन---
Jio Cinema पर सस्पेंस थ्रिलर से भरी है 7.8 की रेटिंग वाली सीरीज, कहानी के हर मोड़ पर मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट
थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में इन दिनों हर किसी की फेवरेट बनी हुई हैं. यह एक ऐसा जॉनर है, जो लोगों को काफी पसंद आता है. ऐसे तो ओटीटी पर सस्पेंस, थ्रिलर से भरपूर कंटेंट की भरमार है. ओटीटी पर तमाम ऐसी फिल्में और सीरीज है, जिसमें भर-भर कर रहस्य छुपा हुआ है और ये कहानियां है, जो लोगों को लंबे वक्त तक पसंद आती है. आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी कहानी बेहद शानदार है.
सस्पेंस, थ्रिलर से भरपूर है ये सीरीज
दरअसल, हम बात 2023 की क्राइम थ्रिलर सीरीज की. जिसके कुल 8 एपिसोड हैं और इसे IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली हुई है.
कालकूट
यह सीरीज कोई और नहीं बल्कि कालकूट है. जिसमें विजय वर्मा लीड रोल में नजर आए हैं. वह सीरीज में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखे हैं. इसके अलावा इसमें श्वेता त्रिपाठी, गोपाल दत्त, रोहन वर्मा, सुजाना मुखर्जी भी नजर आई हैं.
कुछ इस तरह है कालकूट की कहानी
सीरीज की कहानी एक एसिड अटैक सर्वाइवर के बारे में है. जिसके बाद ईमानदार ऑफिसर रवि शंकर को उसका केस मिलता है और वह इसकी जांच करता है. इस जांच में तमाम ऐसे पहलू सामने आते हैं, जो कि दिमाग को हिला देने वाले हैं.
कालकूट की कहानी में मिलेंगे ट्विस्ट
यह कहानी ना सिर्फ एसिड अटैक से जुड़ी होती है, बल्कि खनन माफिया, भ्रष्ट पुलिस व्यवस्था और समाज में महिलाओं के प्रति लोगों की सोच के बारे में भी है. सीरीज की एंडिंग चौंकाने वाली है. क्योंकि इस केस की जांच कन्या भ्रूण हत्या से भी जुड़ी है.
IMDb पर मिली अच्छी रेटिंग
कालकूट सीरीज के कुल 8 एपिसोड हैं. प्रति एपिसोड 30 से 40 मिनट तक के हैं. वहीं, IMDb पर इस सीरीज को 7.8 की रेटिंग मिली हुई है. इस सीरीज की कहानी बेहद शानदार है. इसे अपनी मस्ट वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें.