---विज्ञापन---
Theatre Releases: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर होगी महाटक्कर, एक साथ रिलीज होंगी ये 4 धांसू फिल्में
15 अगस्त के लंबे वीकेंड को भुनाने के लिए 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर चार बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ सिनेमा की इन फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्सर सिनेमाघरों में बड़ी फिल्मों का जमावड़ा देखने को मिलता है. इस बार 15 अगस्त के लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक साथ चार बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. 14 अगस्त को थिएटर्स में होने वाली इस महाटक्कर में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक की फिल्में शामिल हैं. छुट्टी के इस मौके पर कौन सी फिल्म बाजी मारेगी, इसे लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है.
सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' (Batwara 1947)
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) इस हफ्ते की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म में बंटवारे के दर्द के बीच एक मुसलमान की कहानी दिखाई गई है, जिसमें शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल और अली फजल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' (Awarapan 2)
सनी देओल को बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देने के लिए इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) अपनी फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) लेकर आ रहे हैं. इमरान एक बार फिर अपने पुराने और आइकॉनिक अंदाज में नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी इमरान की फिल्म 'आवारापन' और सनी देओल की 'अपने' बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने टकरा चुकी हैं.
हॉलीवुड की 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' (The End Of Oak Street)
14 अगस्त को केवल भारतीय ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित साइंस फिक्शन फिल्म 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' (The End of Oak Street) भी थिएटर्स में दस्तक दे रही है. इस अमेरिकी थ्रिलर फिल्म में ऐनी हाथवे (Anne Hathaway) और एवान म्क्ग्रेगोर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसे लेकर भारतीय हॉलीवुड फैंस काफी उत्साहित हैं.
साउथ की विश्वनाथ एंड संस (Vishwanath And Sons)
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की तमिल-तेलुगू ड्रामा फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' (Vishwanath and Sons) भी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह फिल्म एक 40 वर्षीय ओलंपिक स्तर के शूटर की जिंदगी और उसके पारिवारिक रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती एक इमोशनल स्पोर्ट्स-ड्रामा कहानी है.
लॉन्ग वीकेंड का मिलेगा फायदा
15 अगस्त की सरकारी छुट्टी और उसके बाद आने वाले लंबे वीकेंड का सीधा फायदा इन सभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिलने की उम्मीद है. मेकर्स को उम्मीद है कि छुट्टियों के इस मौके पर ऑडियंस भारी संख्या में थिएटर्स का रुख करेगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.