Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rajesh Khanna थे घमंडी! इस दिग्गज एक्टर ने ‘काका’ को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘मुझे गालियां दीं..’

राजेश खन्ना के साथ काम कर चुके दिग्गज एक्टर ने उनसे जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना ने उन्हें गालियां दी थीं, जिससे वह काफी आहत हुए थे. इतना ही नहीं उन्होंने एक्टर को घमंडी भी बताया है.

राजेश खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार हुआ करते थे. उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में कीं और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई. हालांकि, अपने करियर के दौरान कई बार एक्टर की कई कलाकारों के साथ अनबन भी हुई। इसी को लेकर हाल ही में दिग्गज एक्टर ने राजेश खन्ना के बर्ताव को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने काका को घमंडी बताया. साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने उन्हें गालियां दी थीं.

तेज सप्रू करियर

दरअसल, हाल ही में तेज सप्रू ने द रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना से जुड़ी एक ऐसी घटना को याद किया, जिसने उनका दिल तोड़ दिया था. तेज सप्रू बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रह चुके हैं. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में भी काम किया है.

---Advertisement---

राजेश खन्ना थे घमंडी

राजेश खन्ना के बारे में बात करते हुए तेज ने कहा, "राजेश खन्ना में घमंड था. ऐसा तब होता है जब आप अपने करियर के पीक पर होते हैं. अक्सर आपसे ज्यादा आपके आसपास के लोगों का दिमाग फिर जाता है. ऐसा होता है. लेकिन साथ ही मैंने उनसे ज्यादा दरियादिल इंसान कभी भी नहीं देखा."

राजेश खन्ना ने दी थी गाली

इस बीच एक्टर ने एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जब राजेश खन्ना ने उन्हें गाली दी थी. उन्होंने बताया कि वह कश्मीर में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान उनके साथ एक घटना हुई थी. एक्टर ने कहा, "एक बार हम काम कर रहे थे. तभी अचानक पीछे से किसी की आवाज सुनाई दी, जो मुझे गालियां दे रहा था. मैंने मुड़कर देखा तो पाया कि वह काका जी थे."

---Advertisement---

राजेश खन्ना ने मांगी माफी

एक्टर ने बताया कि जब राजेश खन्ना ने उन्हें गालियां दीं, तब वह किसी एक्ट्रेस के साथ थे। इस घटना ने तेज सप्रू का दिल तोड़ दिया था। उन्होंने कहा, "उनकी पहली फिल्म मेरे पिता के साथ थी। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. सिर्फ उनका ही नहीं, मुझसे सीनियर या मेरे पिता के साथ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति का. चाहे वो बड़े एक्टर हों या फिर छोटे, जब तक वो बैठ नहीं जाते, मैं कभी कुर्सी पर नहीं बैठता। इतना सम्मान देने के बाद भी, न जाने क्या हुआ कि उन्होंने मुझे गालियां दीं. मैं बहुत परेशान हो गया था. " उन्होंने यह भी बताया कि बाद में सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्होंने राजेश खन्ना से हाय-हैलो नहीं की और चुपचाप कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद राजेश खन्ना ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी. बाद में दोनों एक होटल में मिले और रात भर बैठकर बातचीत की.

राजेश खन्ना डेथ

बता दें कि साल 2012 में राजेश खन्ना का निधन हो गया. उन्हें कैंसर था, जिसका पता 2011 में चला था. हालांकि, लगातार इलाज के बाद भी उनकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी और 2012 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने अपने करियर में करीब 20 साल तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और कई शानदार फिल्में दीं.  

---Advertisement---
First published on: Aug 09, 2026 11:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola