Sonu Nigam Surgery: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चाहते सिंगर्स में से एक सोनू निगम ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो डॉक्टर द्वारा हो रही अपनी सर्जरी के दौरान मोहम्मद रफी का 77 साल पुराना गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर उनका ये वीडियो देख फैंस को चिंता तो हुई. लेकिन उनकी आवाज ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया. वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस सोनू निगम की जल्द रिकवरी की दुआ मांग रहे हैं.
सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया गाना
इंस्टाग्राम पर सोनू निगम ने अपनी सर्जरी का वीडियो शेयर किया. इसमें डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और खुद सोनू इस दौरान 70 साल पुराना गाना सुहानी रात ढल चुकी गाते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें ये गाना 1949 में आई फिल्म दुलारी का है, जिसमें मधुबाला लीड रोल में थी और इस गाने को मोहम्मद रफी ने गया था.
फैंस ने मांगी जल्दी रिकवर होने की दुआ
अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए सोनू निगम ने कैप्शन में लिखा, “मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉक्टर निलेश सतभाई और उनकी प्यारी टीम के लिए एक अचानक किया गया परफॉर्मेंस. दर्द के बीच गाना… संगीत की खुशी!” इस वीडियो पर फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर की है. सिंगर का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कमेंट में एक यूजर ने लिखा, ऑपरेशन के बीच सुरीली आवाज होना बहुत जरूरी है. दूसरे ने लिखा, खुशनसीब डॉक्टर्स. तीसरे यूजर ने लिखा, डॉक्टर लोग नसीब वाले हैं लाइव गाना सुनने का मौका मिला. कई फैंस ने सोनू के जल्दी रिकवर होने की कामना की.