Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ऐश्वर्या को फूल मत भेजना..’ जब संजय दत्त को बहनों से मिली थी वॉर्निंग, मिस वर्ल्ड को इंप्रेस करने से किया था सावधान, जानें क्यों?

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के संजय दत्त भी कायल रहे हैं. एक पुराने इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया था कि उनकी बहनों ने एक्ट्रेस को इंप्रेस न करने की सलाह दी थी. वहीं, संजय दत्त ने ऐश्वर्या को फिल्मों में आने के बजाय मॉडलिंग पर ध्यान देने की सलाह दी थी. उनका मानना था कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद ऐश्वर्या की मासूमियत खो सकती है.

Sanjay Dutt-Aishwarya Rai (1)
Sanjay Dutt-Aishwarya Rai (1)

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरती पर शायद ही कोई फिदा न हुआ हो. अक्सर एक्टर और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की तारीफ करते रहते हैं. इस लिस्ट में संजय दत्त का नाम भी शामिल है. दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई फिल्मों में काम किया है. इतना ही नहीं, ऐश्वर्या ने अपने करियर के शुरुआती दौर में संजय दत्त के साथ एक मैगजीन के लिए फोटोशूट भी किया था और इसके बाद वह फिल्मों में आ गईं. इतना ही नहीं, संजय दत्त की बहनों ने भी उन्हें ऐश्वर्या को इंप्रेस न करने की सलाह दी थी. लेकिन ऐसा क्यों हुआ था, चलिए जानते हैं.

ऐश्वर्या राय को इंप्रेस न करने की संजय को मिली थी सलाह

दरअसल, संजय दत्त ने काफी समय पहले सिनेब्लिट्ज मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय को लेकर अपनी बहनों की सलाह के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि संजय की दोनों बहनों को ऐश्वर्या राय बहुत पसंद थीं. इतना ही नहीं, उन्होंने संजय को वॉर्निंग दी थी कि वह ऐश्वर्या को इंप्रेस करने की कोशिश न करें. संजय ने बताया, “इस सेशन में आने से पहले मेरी बहनों ने मुझे वार्निंग दी थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि उसे रिझाने की कोशिश मत करना. उसका नंबर मत लेना. उसे फूल मत भेजना.” संजय ने इंटरव्यू में बताया था कि ऐश्वर्या के डेब्यू से पहले ही उनकी बहनें उन्हें जानती थीं.क्योंकि वह एक मशहूर कोल्ड ड्रिंक ऐड में नजर आ चुकी थीं और इससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.

---विज्ञापन---

संजय ने दी थी ऐश्वर्या को फिल्मों से दूर रहने की सलाह

एक्टर ने इस दौरान यह भी बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को फिल्मों से दूर रहने की सलाह दी थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या को सलाह दी थी कि वह फिल्म इंडस्ट्री में न जाएं और अपने मॉडलिंग करियर पर ध्यान दें. क्योंकि उनका मानना था कि फिल्मों में जाने से ऐश्वर्या की मासूमियत छिन जाएगी. संजय दत्त पहली नजर में ही ऐश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे.

इन फिल्मों में दिखे थे संजय और ऐश्वर्या राय

बता दें कि ऐश्वर्या राय और संजय दत्त ने एक-दूसरे के साथ काम किया है। ऐश्वर्या और संजय से जुड़ी फिल्मों में ‘शब्द’ और ‘हम किसी से कम नहीं’ का जिक्र किया जाता है. ऐश्वर्या आखिरी बार फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आई थीं. वहीं, संजय दत्त ‘धुरंधर 2’ के अलावा ‘आखिरी सवाल’ में नजर आए थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Rajesh Khanna थे घमंडी! इस दिग्गज एक्टर ने ‘काका’ को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘मुझे गालियां दीं..’

First published on: Aug 09, 2026 12:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola