---विज्ञापन---
कॉमिक बुक से खड़ा किया खुद का यूनिवर्स, S.S. राजामौली से एकता कपूर तक, इन फिल्म मेकर्स ने बदली सिनेमा की तस्वीर
समय के साथ हर चीज बदलती है, हम बचपन से ऐसा सुनते चले आ रहे हैं, लेकिन अब मनोरंजन जगत में भी ऐसे बदलाव साफ नजर आ रहे हैं, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इंडियन सिनेमा के इन पांच फिल्ममेकर्स ने कर भी दिखाया है. इन्होंने अपनी फिल्मों की दुनिया को और बेहतरीन बनाने के लिए कॉमिक बुक्स से अलग अंदाज में पेश किया. इससे फैंस को अपने फेवरेट किरदारों को और भी करीब से जानने का मौका मिलता है. सुपरहीरो से लेकर फैंटेसी और ऐतिहासिक कहानियों को अब कॉमिक्स के जरिए दर्शकों तक लाया जा रहा है. आइए जानते हैं, उन 5 भारतीय फिल्ममेकर्स के बारे में जिन्होंने अपनी फिल्मों को कॉमिक बुक यूनिवर्स में बदल दिया.
एकता कपूर - Vvan: The Force of the Forest
सबसे पहले बात करते हैं, एकता कपूर की. एकता अपनी अपकमिंग फिल्म Vvan: The Force of the Forest को लेकर चर्चा में हैं. खास बात ये है, कि उन्होंने कॉमिक कॉन में The Legend of Vvan नाम से एक कॉमिक बुक यूनिवर्स लॉन्च किया है. इसके साथ ही वो भारत की पहली महिला क्रिएटर बन गई हैं, जिन्होंने किसी फिल्म के लिए कॉमिक बुक यूनिवर्स तैयार किया. ये कॉमिक फिल्म की कहानी को और विस्तार देती है, और दर्शकों को रहस्यमयी दुनिया से जोड़ती है.
S.S. राजामौली - Baahubali Franchise
वहीं, S.S. राजामौली की Baahubali फ्रेंचाइज़ी ने भी कॉमिक्स की दुनिया में बड़ा नाम कमाया. Baahubali: Battle of the Bold नाम की डिजिटल कॉमिक सीरीज में महिष्मती साम्राज्य की अनसुनी कहानियां दिखाई गईं. इन कॉमिक्स ने फैंस को फिल्म से आगे की दुनिया देखने का मौका दिया.
राकेश रोशन - Krrish Franchise
राकेश रोशन ने भी अपने सुपरहीरो Krrish को कॉमिक्स से बड़े पर्दे पर उतारा. Krrish: Menace of the Monkey Men जैसी कॉमिक्स के जरिए, सुपरहीरो की नई एडवेंचर स्टोरीज दिखाई गईं. इससे बच्चों और कॉमिक्स लवर्स के बीच Krrish की पॉपुलैरिटी और बढ़ी.
अनुभव सिन्हा- Ra.One
शाहरुख खान की फिल्म Ra One भी रिलीज से पहले कॉमिक बुक फॉर्मेट में सामने आई थी. इस डिजिटल कॉमिक ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा की और किरदारों को पहले ही लोगों तक पहुंचा दिया.
आमिर खान- Lagaan
वहीं, आमिर खान की सुपरहिट फिल्म Lagaan का भी कॉमिक वर्जन लॉन्च किया गया था. Lagaan- The Story नाम की इस कॉमिक में फिल्म की कहानी को पक्चर्स के जरिए दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया.
फिल्ममेकर्स की नई पहल
बहरहाल, आज के दौर में कॉमिक्स सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं हैं. फिल्ममेकर इन्हें अपनी कहानियों को लंबा और यादगार बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. यही वजह है, कि हिंदी सिनेमा में अब ट्रांसमीडिया स्टोरीटेलिंग तेजी से बढ़ रही है.