Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी 2026 की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रही थी ‘महाफ्लॉप’

सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली बॉलीवुड फिल्म इन दिनों ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर बनी हुई है.

सिनेमाघरों में हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज होती हैं. हालांकि, इनमें से कुछ फिल्में हिट होती हैं, तो कुछ फ्लॉप हो जाती हैं। वहीं, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देती हैं। इनमें से कई बार फ्लॉप फिल्में भी ओटीटी पर खूब पसंद की जाती हैं. आज हम ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बात करेंगे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी, लेकिन ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है.

नेटफ्लिक्स पर छाई ये फ्लॉप फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वह हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इतना ही नहीं, रिलीज होने के बाद यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म लगातार नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है और नंबर 1 स्थान पर पहुंच गई है. तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.  

---Advertisement---

अल्फा

हम बात कर रहे हैं साल 2026 की बुरी तरह फ्लॉप बॉलीवुड फिल्म ‘अल्फा’ की. यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शिव रवैल के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके अलावा, फिल्म में ऋतिक रोशन ने कैमियो रोल भी किया था.

क्या है अल्फा की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है. कहानी साल 1999 के कारगिल युद्ध के ठीक बाद से शुरू होती है. इसमें दिखाया गया है कि कर्नल विक्रांत कौल और फतेह सिंह लखावत मिलकर एक ऐसा सीरम तैयार करते हैं, जिससे सैनिकों की ताकत और फुर्ती बढ़ाई जा सके. लेकिन कर्नल विक्रांत यह सीरम अपनी पत्नी जानकी को दे देते हैं, जिसके कारण उनकी बेटी सीता अलग तरह की शक्तियों के साथ पैदा होती है. फिल्म में बागी कमांडर फतेह सिंह के खतरनाक इरादों को असफल करने के लिए सीता और उसकी बहन मिलकर एक मिशन पर निकलती हैं.

---Advertisement---

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आपको बता दें कि 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 58 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 98 करोड़ रुपये कमाए थे.

नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही अल्फा

‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. रिलीज के महज 24 घंटे के भीतर ही यह फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई है.

---Advertisement---
First published on: Aug 30, 2026 03:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola