Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं इज्जत करता हूं, बाकी…’ सलमान खान को लेकर ये क्या बोल गए सोनम वांगचुक? ‘इट्स डन ब्रो’ पर दिया ऐसा रिएक्शन

Sonam Wangchuk On Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के 'सोनम, इट्स डन ब्रो' वाले बयान पर सोनम वांगचुक का रिएक्शन सामने आया है.

Sonam Wangchuk On Salman Khan: लद्दाख के शिक्षाविद सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के दौरान 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहे थे. इस दौरान आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सोनम वांगचुक के समर्थन में आए थे. इन्हीं में से एक एक्टर सलमान खान भी थे, जिन्होंने सोनम का समर्थन किया और उनसे भूख हड़ताल तोड़ने की अपील की थी. यह अपील करते हुए सलमान ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल तोड़ने की अपील करते हुए लिखा था, 'सोनम, इट्स डन ब्रो.' उनका यह कोट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अब सलमान के इस बयान पर सोनम वांगचुक का रिएक्शन सामने आया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कहा.  

सुपरस्टार का कमेंट...

सोनम वांगचुक हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट पर पहुंचे, जहां होस्ट ने उन्हें सलमान की तस्वीर और वायरल हो रही लाइन 'सोनम, इट्स डन ब्रो' छपी हुई एक सफेद टी-शर्ट दी. इस दौरान होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें सुपरस्टार का कमेंट समझ आ गया.

---Advertisement---

मैं इज्जत करता हूं...

होस्ट के इस सवाल पर सोनम वांगचुक मुस्कुराए और टी-शर्ट लेते हुए कहा, 'मैं इसे एक हेल्दी फिलिंग की तरह लेना चाहता हूं. मजबूरियां होती होंगी सबकी. तो मैं नहीं जाना चाहूंगा. आगे-पीछे, दायें-बाएं देखना पड़ता है. जो कुछ कहता, इसकी मैं इज्जत करता हूं, बाकी मजबूरियों से तो मैं उसे नहीं कहूंगा.'

सलमान खान की पोस्ट

बता दें कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि छात्रों की भलाई और उनकी जरूरत हमारी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा था कि शिक्षा और सुरक्षा के मामले में छात्रों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके माता-पिता पहले से ही उनके लिए चिंता कर रहे हैं.

---Advertisement---

सलमान ने क्या लिखा?

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा था, 'छात्रों, कृपया अपने माता-पिता और घर वापस चले जाओ. सोनम, जो हो गया सो हो गया. इसे आगे मत बढ़ाओ. अगर जरूरत पड़ी तो हिम्मत बनाए रखना, हालांकि मुझे इसकी आशंका कम है, और कुछ खा लेना. अगर तुम चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा.'

सलमान खान की आने वाली फिल्में

सलमान खान जल्द ही टीवी पर 'बिग बॉस 20' को होस्ट करते दिखाई देंगे. इसके अलावा, उनकी फिल्म 'मातृभूमि' भी जल्द रिलीज होने वाली है, जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. इसके साथ ही सलमान वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म में नयनतारा के साथ भी दिखाई देंगे.

---Advertisement---
First published on: Aug 30, 2026 03:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola