Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

स्मिता पाटिल की मौत से पहले क्या हुआ था? जया बच्चन ने की हर कोशिश, एक्ट्रेस के आखिरी घंटे रुला देंगे

---विज्ञापन---

Smita Patil Death Story: बॉलीवुड की शानदार अदाकारा स्मिता पाटिल ने अपने छोटे से करियर में ऐसी पहचान बनाई, जिसे आज भी याद किया जाता है. दमदार अभिनय के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रही. लेकिन उनकी मौत की कहानी आज भी लोगों को भावुक कर देती है. बेटे के जन्म के महज 15 दिन बाद स्मिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.

कब हुआ था बेटे का जन्म?

स्मिता पाटिल ने 1983 में अभिनेता राज बब्बर से शादी की थी. शादी के करीब ढाई साल बाद दोनों के घर बेटे प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ. 28 नवंबर 1986 को बेटे के आने से परिवार में खुशियों का माहौल था. हालांकि, डिलीवरी के बाद स्मिता की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी. बताया जाता है कि उन्हें डिलीवरी के बाद हुए पोस्टपार्टम इंफेक्शन ने अपनी चपेट में ले लिया था. शुरुआत में इसे सामान्य परेशानी समझा गया और डॉक्टर घर आकर उनका इलाज कर रहे थे.

---Advertisement---

अपने बच्चे से अलग नहीं होना चाहती थीं स्मिता

13 दिसंबर 1986 की सुबह भी स्मिता अपने नवजात बेटे के साथ थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें तेज बुखार था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बेटे को अपने से दूर नहीं होने दिया. वह उसे गोद में लेकर दूध पिलाती रहीं और अस्पताल जाने से भी बचती रहीं, क्योंकि वह अपने बच्चे से अलग नहीं होना चाहती थीं.

कोमा में चली गईं थी स्मिता पाटिल

शाम तक उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई. राज बब्बर जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि स्मिता का चेहरा पीला पड़ चुका है. कुछ ही देर में उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं. काफी समझाने के बाद उन्हें मुंबई के जसलोक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी और वह कोमा में चली गईं.

---Advertisement---

जया बच्चन ने की थी मदद की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय जया बच्चन ने दिल्ली से एक ब्रिटिश न्यूरोसर्जन को बुलाने की कोशिश भी की थी ताकि स्मिता का बेहतर इलाज हो सके. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि नाक, मुंह और आंखों से भी खून आने लगा था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 14 दिसंबर 1986 की रात करीब 12.25 बजे स्मिता पाटिल ने अंतिम सांस ली.

बेटे को छोड़, बहुत दूर चली गईं स्मिता

स्मिता के निधन की खबर से पूरा फिल्म जगत सदमे में डूब गया था. उनके अंतिम दर्शन के लिए कई बड़े सितारे पहुंचे. उन्हें सुहागिन के रूप में अंतिम विदाई दी गई. वहीं, उनके 15 दिन के बेटे प्रतीक बब्बर की परवरिश बाद में स्मिता के माता-पिता ने की. आज भी स्मिता पाटिल की जिंदगी और उनके आखिरी पल बॉलीवुड के सबसे भावुक किस्सों में गिने जाते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 20, 2026 12:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola