Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख खान की ‘किंग’ का जलवा! रिलीज से पहले ही ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

---विज्ञापन---

Shah Rukh Khan Film King Music Rights: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय अपनी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं. शाहरुख खान की इस फिल्म का कुछ महीनों पहले ही एक टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें उनका लुक रिवील किया गया था. इसके बाद से अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी है. ये खबर शाहरुख की फिल्म 'किंग' के म्यूजिक से जुड़ी है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

50 करोड़ रुपये की डील

शाहरुख खान फिल्म 'पठान' की अपार सफलता के बाद फिल्म 'किंग' के जरिए एक बार फिर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक, जी म्यूजिक ने शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स को 50 करोड़ रुपये में लॉक कर लिया है.

---Advertisement---

अभी तक कुछ...

फिल्म 'किंग' के म्यूजिक राइट्स के इस वायरल खबर पर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका का रिएक्शन सामने आया है. वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में पुनीत गोयनका ने कहा कि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है.

मैं कीमत पर...

पुनीत गोयनका ने कहा, 'मैं कीमत पर कमेंट नहीं कर रहा हूं. हम अभी बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है. मुझे लगता है कि लार्ज स्केल पर म्यूजिक सबसे प्रोमिसिंग इंडस्ट्री में से एक है क्योंकि म्यूजिक एवरग्रीन होते हैं, बाकी उन चीजों के मुकाबले विपरीत होती हैं जिसकी सीमित समय सीमा होती है.'

---Advertisement---

'धुरंधर: द रिवेंज' के म्यूजिक राइट्स भी...

पुनीत गोयनका ने आगे कहा, 'मैं लोगों से कहता रहता हूं कि जी म्यूजिक ने अपने 7 से अधिक वर्षों के अस्तित्व में निर्माताओं को जितनी एडिशनल पैमेंट की है, उतनी कोई भी म्यूजिक कंपनी नहीं कर पाई होगी. जब हम पैसा कमाते हैं, तो हम उसे शेयर करना पसंद करते हैं. जी म्यूजिक ने कंपनी इससे पहले 'धुरंधर: द रिवेंज' (54 करोड़ रुपये) और 'पुष्पा 2' (50 करोड़ रुपये) के म्यूजिक राइट्स भी अपने नाम किए थे.  

First published on: Aug 01, 2026 08:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola