Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कंगना रनौत के विवाद में हुई ऋतिक रोशन की एंट्री! बोले- ‘मैं तो सही समय आने…’

Hrithik Roshan and Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के विवाद में अब ऋतिक रोशन की एंट्री हो गई है. चलिए पूरा मामला विस्तार से समझते हैं.

---विज्ञापन---

Hrithik Roshan and Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपने ‘गटर जेनरेशन’ वाले बायन को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं. ये बयान देने के बाद से ही कंगना जेन-जी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. हालांकि, कंगना ने कई बार इस मामले पर सफाई दी, लेकिन सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग कम होने का नाम नहीं ले रही है. वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के नाम पर एक हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिस पर एक्टर का रिएक्शन भी सामने आया है. जिसे लोग कंगना के विवाद में ऋतिक रोशन की एंट्री बता रहे हैं. चलिए आपको ये पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.

मैं तो सही समय आने…

कंगना रनौत के विवाद के बीच सोशल मीडिया पर ‘We need to apologise to Hrithik Roshan’ (हमें ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए) ट्रेंड कर रहा है. ऐसी ही एक पोस्ट इंफ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी ने शेयर किया था, जिस पर ऋतिक रोशन ने खुद इस ट्रेंड पर रिएक्ट किया है. फ्रेडी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए.’ इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ऋतिक ने भी कमेंट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए ‘A’ का साथ देना, क्योंकि तुम्हें ‘B’ पसंद नहीं है, हमारे समाज में ये एक बड़ी समस्या का छोटा सा हिस्सा है. मैं तब तक इंतजार करूंगा जब तक कि मामला सही संदर्भ में और फेक्ट पर आधारित न हो. तब उचित होगा. लेकिन फिर भी, अब किसे परवाह है?’

---विज्ञापन---

कैसे शुरू हुआ ये ट्रेंड?

सोशल मीडिया पर ‘We need to apologise to Hrithik Roshan’ ट्रेंड साल 2016 में ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच के कानूनी विवाद के संदर्भ माना जा रहा है. बता दें कि सीजेपी नेता सौरभ दास ने कंगना पर पलटवार करते हुए खुद की तुलना ऋतिक रोशन से की थी. उन्होंने ही बरखा दत्त को ‘द मोजो स्टोरी’ में बताया, ‘मेरे एक दोस्त ने कहा कि मैं थोड़ा-बहुत ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं.’ सौरव के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘हमें ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए’ का ट्रेंड शुरू हुआ.

First published on: Aug 01, 2026 10:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola