Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

पवन सिंह के 5 सुपरहिट गाने, जिनके आगे बॉलीवुड-हॉलीवुड भी पड़े फीके, कदम थिरकाने पर हो जाएंगे मजबूर

Pawan Singh Bhojpuri Biggest Hit Songs: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह के ये 5 हिट गाने आज शादी-पार्टी से लेकर सोशल मीडिया रील्स तक खूब धूम मचा रहे हैं.

---विज्ञापन---

Pawan Singh Bhojpuri Biggest Hit Songs: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह वैसे तो अक्सर विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं. इन दिनों पवन सिंह अपने अपकमिंग शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमों को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. पवन सिंह की फैन फॉलोविंग अब सिर्फ यूपी-बिहार तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि पूरे देश और विदेशों तक पहुंच गई है. आज उनके गाने शादी-पार्टी से लेकर सोशल मीडिया रील्स तक खूब धूम मचा रहे हैं. आज हम आपके साथ पवन सिंह के ऐसे 5 सुपरहिट भोजपुरी गानों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिन्हें सुनने के बाद आपके भी कदम थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे.

लॉलीपॉप लागेलू

पवन सिंह का ये भोजपुरी गाना 2008 में रिलीज हुआ था. लेकिन आज 18 साल बाद भी ये गाना लोगों का फेवरेट पार्टी सॉन्ग है. इसी ‘कल्ट क्लासिक’ गाने ने पवन सिंह को दुनिया भर में पहचान दिलाई थी. ‘लॉलीपॉप लागेलू’ के धुन और बीट्स इतनी जबरदस्त हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स तक इसके फैन हैं.

---विज्ञापन---

छलकता हमरो जवनिया

पवन सिंह और काजल राघवानी का ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया था. इस गाने में पवन और काजल की कैमिस्ट्री भी देखने लायक है. अपनी एनर्जेटिक बीट्स और कातिलाना लिरिक्स की वजह से इस गाने का हर शादी-पार्टी और फंक्शन में बजना एक रिवाज हो गया है.

सॉरी सॉरी

पवन सिंह का ये गाना उनकी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का सबसे हिट सॉन्ग है. इस गाने को यूट्यूब पर 135 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी यह पवन सिंह के सबसे ज्यादा सुने जाने वाला भोजपुरी सॉन्ग है.

---विज्ञापन---

लाल घाघरा

पवन सिंह का ‘लाल घाघरा’ गाना उनके सबसे पॉपुलर सॉन्ग में से एक है. ये सॉन्ग भी चार्टबस्टर साबित हुआ. आप भी इस गाने की कैची बीट्स और लिरिक्स सुनने के बाद नाचने को मजबूर हो जाएंगे. यही वजह है कि यह गाना आज भी ट्रेंडिंग प्लेलिस्ट में शामिल है.

राजा जी

पवन सिंह के सुपरहिट सॉन्ग की लिस्ट में ‘राजा जी’ गाना टॉप 5 में आता है. इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि इसे यूट्यूब पर अब तक 435 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 01, 2026 09:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola