Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख खान बने ‘Dhurandhar’ के ‘रहमान डकैत’ और गोविंदा बने ‘जमील जमाली’, सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज ने हिलाया इंटरनेट

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया है. फिल्म की इस जबरदस्त सफलता के बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प चर्चा छिड़ गई है. एक फैन ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से यह कल्पना की है कि यदि यह फिल्म 90 के दशक में बनी होती, तो उस दौर के कौन से सुपरस्टार्स इन यादगार किरदारों में नजर आते.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया है. फिल्म की इस जबरदस्त सफलता के बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प चर्चा छिड़ गई है. एक फैन ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से यह कल्पना की है कि यदि यह फिल्म 90 के दशक में बनी होती, तो उस दौर के कौन से सुपरस्टार्स इन यादगार किरदारों में नजर आते.

जमील जमाली के रूप में गोविंदा- फिल्म में राकेश बेदी ने जो हास्य और सस्पेंस का तड़का लगाया है, उसे 90 के दशक में गोविंदा अपनी लाजवाब कॉमिक टाइमिंग के साथ एक अलग ही लेवल पर ले जाते.

---Advertisement---

अजय सान्याल के रूप में सुनील शेट्टी- आर माधवन द्वारा निभाया गया 'अजय सान्याल' का रोल अगर उस समय बनता, तो सुनील शेट्टी अपनी दमदार कद-काठी और संजीदा अभिनय के साथ इस किरदार को बखूबी निभाते.

मेजर इकबाल के रूप में अक्षय कुमार- अर्जुन रामपाल के मेजर इकबाल वाले ग्रेसफुल और पावरफुल रोल के लिए AI ने अक्षय कुमार को चुना है. 90 के दशक के 'खिलाड़ी' कुमार अपनी फिटनेस और एक्शन इमेज के साथ इस फौजी किरदार में जान डाल देते.

---Advertisement---

येलीना के रूप में दिव्या भारती- सारा अर्जुन द्वारा निभाए गए येलीना के किरदार के लिए AI ने 90 के दशक की सबसे प्यारी एक्ट्रेस दिव्या भारती की कल्पना की है, जो उस समय अपनी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती थीं.

एसपी चौधरी के रूप में सलमान खान- मौजूदा फिल्म में संजय दत्त ने एसपी चौधरी की भूमिका निभाई है, लेकिन 90 के दशक की कल्पना में सलमान खान इस वर्दी वाले रौबदार किरदार में खूब जचते.

---Advertisement---

रहमान डकैत के रूप में शाहरुख खान- अक्षय खन्ना के 'रहमान डकैत' वाले नेगेटिव रोल की काफी तारीफ हुई. यदि यह फिल्म 90 के दशक में बनती, तो 'डर' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल कर चुके शाहरुख खान इस किरदार के लिए पहली पसंद होते.

हमजा के रूप में संजय दत्त- रणवीर सिंह ने 'हमजा' के किरदार में अपनी ऊर्जा से जान फूंक दी, लेकिन AI के अनुसार 90 के दशक में यह इंटेंस और रफ-एंड-टफ रोल संजय दत्त पर बिल्कुल फिट बैठता. संजू बाबा का उस दौर का 'खलनायक' वाला स्वैग इस रोल को अलग ऊंचाई पर ले जाता.

---Advertisement---
First published on: Feb 16, 2026 05:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola