---विज्ञापन---
परफेक्शन मिलने तक शादी… सलमान खान का पुराना बयान वायरल; आमिर खान पर कही थी चौंकाने वाली बात
Salman Khan Viral Statement On Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट के साथ सादगी भरे समारोह में रजिस्टर मैरिज कर ली. इस खास मौके पर सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे. आमिर की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिलने लगीं. इसी बीच सलमान खान का एक पुराना मजेदार बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब शेयर कर रहे हैं.
कब सलमान खान ने आमिर खान पर दिया था बयान
दरअसल, यह बयान उस समय का है जब सलमान खान टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे. शो के दौरान कपिल शर्मा ने हमेशा की तरह मजाकिया अंदाज में सलमान से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा. कपिल ने कहा, 'आमिर सर ने तो अपनी गर्लफ्रेंड से सबको मिलवा दिया है. वो आपसे छह महीने बड़े हैं, फिर भी आगे बढ़ रहे हैं और आप अभी तक शादी नहीं कर रहे.'
आमिर खान पर सलमान खान ने कही थी ये बात
कपिल के इस सवाल पर सलमान ने भी अपने अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. सलमान ने कहा, 'देखो यार, आमिर की बात ही अलग है. वो बहुत अच्छे इंसान हैं और पूरी दुनिया जानती है कि वो परफेक्शनिस्ट हैं. जब तक वो शादी को पूरी तरह परफेक्ट नहीं बना लेंगे, वो शादी करते रहेंगे.'
आमिर खान की शादी के बाद फिर सलमान का बयान हुआ वायरल
सलमान का यह जवाब उस समय भी खूब चर्चा में रहा था और अब आमिर खान की शादी के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि सलमान का यह बयान आज भी उतना ही मजेदार लगता है.
पिछले साल गौरी को आमिर ने किया था इंट्रोड्यूस
बता दें कि आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी स्प्रैट को दुनिया से मिलवाया था. उस दौरान उन्होंने बताया था कि वह और गौरी पिछले करीब 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं. हालांकि, दोनों के बीच प्यार का रिश्ता कुछ समय पहले ही शुरू हुआ था. लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देते हुए शादी कर ली है.
आमिर की शाद पर फैंस दे रहे शुभकामनाएं
आमिर और गौरी की शादी के बाद जहां फैंस उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं सलमान खान का यह पुराना बयान भी इंटरनेट पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है. यही वजह है कि आमिर की शादी के साथ-साथ सलमान का यह मजेदार कमेंट भी एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.