टीवी के चर्चित कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। ‘Lock Upp Season 2’ में एंट्री के बाद से ही आकांक्षा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं। पहले उन्होंने गौरव खन्ना से अलग होने और तलाक की पुष्टि कर सभी को चौंकाया, वहीं अब उन्होंने अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर भी खुलकर बात की है। शो के दौरान आकांक्षा ने बताया कि शादी से पहले उनके कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहे थे और वह महिलाओं की तरफ आकर्षित महसूस करती थीं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सिर्फ सच्ची भावनाएं और अपनापन था। एपिसोड में उस वक्त माहौल भावुक हो गया, जब उन्हें पता चला कि उनकी एक को-कंटेस्टेंट ने उनकी निजी बात बाकी लोगों के सामने बता दी है। भरोसा टूटने से आहत आकांक्षा कैमरे के सामने रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी को उनकी इजाजत के बिना सार्वजनिक किया गया, जिसने उन्हें गहरा दुख पहुंचाया। उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
---विज्ञापन---
Akanksha Chamola’s SHOCKING Confession! Gaurav Khanna की बीवी का सच आया सामने! जानिए सबकुछ
'Lock Upp Season 2' में आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शादी से पहले उनके कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहे थे। शो में जब उनकी निजी बात बिना इजाजत सामने आई, तो वह भावुक होकर रो पड़ीं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और फैंस उनके समर्थन में उतर आए।
First published on: Jul 05, 2026 12:55 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola